NATIONAL

सीएएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती, मचा हड़कंप

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बीजापुर। बीजापुर जिले के भोपाल पटनम थाना अंतर्गत रामपुरम कैंप मेंं पदस्थ सीएएफ 15 वाहिनी के जवान मनोज दिनकर ने आज सुबह कैंप के अंदर ही अपनी सर्विस राईफल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली। इस आकस्मिक घटना से कैंप के अंदर अफरातफरी मची।

वहीं आनन-फानन में घायल जवान को भोपाल पटनम हॉस्पिटल लाया गया। जहां गंभीर स्थिति में को जवान को जिला अस्पताल के बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रिफर किया गया है।

जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया ये अभी जांच का विषय है। बहरहाल जवान की सिथति खतरे से बाहर बताई जा रही है जवान मनोज दिनकर जाजंगीर चापा का रहने वाला है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंदकात गर्वना ने घटना की पुष्टि की है। बता दें कि कुछ दिनों पहले भी एक जवान ने इसी तरह अपने सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली थी, जिसका शव में जंगल में संदिग्ध्द अवस्था में मिला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button