CHHATTISGARHSARANGARH

और सारंगढ़ में जब धू-धू कर जला प्रहलाद पटेल का पुतला, जिलाध्यक्ष ने कहा किसान विरोधियों क होगा यही हश्र

Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

सारंगढ़ न्यूज़/ छग खैरागढ़ उप चुनाव मे प्रचार प्रसार के दौरान केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के द्वारा किसानो पर दिए गए विवादित बयान किसानो से 2500 रूपए मे धान खरीदने से पूरा प्रदेश बर्बाद हो रहा है कहने वाले केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के बयानों का रायगढ़ जिला कांग्रेस एवं सारंगढ़ कांग्रेस कड़ी निंदा करती है। विवादित बयान देने वाले केंद्रीय मंत्री का जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार जी के अगवाई में सारंगढ़ नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व कांग्रेस के समस्त प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी और कांग्रेस के समस्त कार्यकर्त्ताओ के साथ केंद्रीय मंत्री का पुतला दहन किया गया।

सारंगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने प्रहलाद पटेल मुर्दाबाद के जमकर नारेबाजी की सड़कों में उतरे युवा कार्यकर्ताओं ने पुतले को सड़क पर घसीटकर मुर्दाबाद के नारे लगाए। वही जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री इस तरह के विवादित बयान देकर अपना आपा खो चुके हैं कभी वे जिले का विरोध करते हैं तो कभी किसानों के बोनस का विरोध करते हैं वरिष्ठ कांग्रेसियों ने इसे भाजपा का अनर्गल बयान बताया युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेताओं का पुतला दहन को लेकर पुलिस के साथ झड़प भी हुआ। जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार ने प्रह्लाद पटेल के पुतले में आग लगाई। उक्त कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार, जिला उपाध्यक्ष संजय दुबे बूथ संयोजक सूरज तिवारी, गोल्डी नायक संपादक जिला महामंत्री, पवन अग्रवाल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, रामनाथ सिदार उपाध्यक्ष नपा, अजय बंजारे नपा विधायक प्रतिनिधि, महेंद्र गुप्ता युवा कांग्रेस विधान सभा अध्यक्ष, शुभम बाजपेई पार्षद एन एस यू आई विधान सभा अध्यक्ष, पार्षद राम प्रसाद यादव, पार्षद सुनील यादव, पार्षद कमलकात निराला, पार्षद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत, शंकर चंद्रा, किशोर निराला, नंदू मल्होत्रा, कमलकांत यादव, अरुण निषाद विकास मालाकार, मालिकराम साहू, रोहित महिलाने, जगबंधु सोनवानी, पितांबर पटेल, तूफान, भीमगिरी गोस्वामी, दामोदर देवांगन, राजकमल अग्रवाल, चारू शर्मा दुर्गेश स्वर्णकार बाबू, राम सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष सतीश श्रीवास, श्रवण थूरिया हेमंत चंद्रा, विजय सिदार, रामेश्वर चंद्रा, नवीन यादव, नागेश अजय मुरली चौहान, प्रफुल्ल, सूरज जयसवाल, राहुल मैत्री, नावेद खान, शाहजहां खान, सौरभ केड़िया, योगेश मनहर हारून खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष, बिलाल खान, अज्जू खान, रुपेंद्र दास, दिलीप खड़िया हेमंत मनहर, कमल किशोर चौहान आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button