गौधाम योजना से सालर और सहसपानी गौधाम का हुआ वर्चुअल शुभारंभ

कंवलाझर गौशाला में किया गया लाइव कार्यक्रम का प्रसारण और गौपूजा
सारंगढ़-बिलाईगढ़/निराश्रित, घुमन्तू और अवैध परिवहन आदि से जब्त किए गए गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए गौधाम योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर जिले से की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने वर्चुअल मोड में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सालर और सहसपानी गौधाम का शुभारंभ भी किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण और गौपूजा सारंगढ़ के समीप कंवलाझर गौधाम में किया गया।
इस अवसर पर कंवलाझर गौशाला में जनपद पंचायत सारंगढ़ के कृषि सभापति शशि कोमल पटेल सहित गौधाम के अन्य सदस्यों ने गौमाता को चावल कुमकुम से तिलककर और माला पहनाकर गौधाम कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में उप संचालक पशुधन डाॅ महेन्द्र पांडेय, गौसेवा जिला अध्यक्ष शनिराम साहू, डाॅ जितेन्द्र मिश्रा, सदस्य नरोत्तम द्विवेदी, ब्लाॅक अध्यक्ष रामप्रकाश जायसवाल, हरिदेव मदन मोहन गौशाला के कंवलाझर के सदस्य नंदकिशोर गोयल, प्रमोद केशरवानी, विष्णुप्रपन्न आचार्य, रमेश केडिया, श्रीनिवास वर्मा, पीआरओ देवराम यादव, डाॅ अजय खलखो, डाॅ रामभूषण तिवारी, पशुधन विकास विभाग के अन्य डाॅक्टर, गौशाला के गौसेवादार, चरवाहा आदि उपस्थित थे।




