सरिया पुलिस ने शिव मंदिर चोरी एवं सायकल चोरी के 01 शातिर चोर को गिरफ्तार कर भेजा रिमाण्ड पर

नाम आरोपी-डोरी लाल सिदार पिता फगनु सिदार उम्र 50 वर्ष निवासी छिन्दपतेरा थाना डोंगरीपाली
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (७०ग०)
गिरफ्तारी दिनांक-17.08.2026 के 19:00 बजे।
जप्ती चोरी की एक नग हीरो कंपनी का डार्क हरा रंग सायकल कीमती 3500/- रुपये
एवं घटना में प्रयुक्त लोहे का राड
विवरण- इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री सुनील शर्मा (भापुसे) महोदय एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निनिशा पाण्डेय महोदय, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय संतोषी ग्रेस सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा चोरी, जुआ, सट्टा, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ परिवहन / बिक्री करने वालों पर सख्ती से फार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।
प्रकरण में दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थी श्याम सुंदर दास निवासी सरिया वार्ड नंबर 08 थाना सरिया ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह खजुरिया तालाब शिव मंदिर का पुजारी है जो दिनांक 10.08. 2026 के शाम करीबन 07:00 बजे मंदिर में पूजापाठ कर मंदिर में ताला लगाकर अपने घर चला गया था दिनाक 11.08.2026 के प्रातः 05:00 बजे खजुरिया तालाब शिव मंदिर में पूजापाठ करने आया तो मंदिर का मुख्य दरवाजा शटर गेट में दो नग ताला टूटा हुआ ताला नहीं था तथा मंदिर अंदर रखे हनुमान जी और रामजी प्रतिमा के पास रखा 02 02 नग कांस का छोटा घंटी, घंटी, 01 नग कांस का घंटा, 01 नग एक पीतल थाली परात बडा, 02 नग पीतल छोटा थाली, 01 नग कांस का दिया, 02 नग तांबा का लोटा बडा जुमला कीमती करीबन 4,000/- रूपये का नहीं जिसे कोई अज्ञात चोर दिनांक 10.08.2026 के रात्रि 07:00 बजे दिनांक 11.08.2026 के प्रातः 05:00 बजे वो मध्य शिव मंदिर के मेन दरवाजा में लगे दो नग ताला को तोडकर अंदर प्रवेश कर चोरी कर ले गया है। जिसका लिखित रिपोर्ट कर रहा हूँ कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 179/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस कायम कर अज्ञात चोर एवं चोरी गये गये मशरूका की पतासाजी विवेचना में लिया गया। एवं दिनांक 16.08.2026 को प्रार्थी कन्दर्प प्रधान निवासी सरिया वार्ड नंबर 14 थाना ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.08.2026 के सुबह करीबन 11:20 बजे घर से अपने चाय दुकान के पास अपने हीरो जेट कंपनी के सायकल में आया और सायकल को दुकान के पीछे दिवाल में टिकाकर दुकान में काम कर रहा था कि करीबन 11:30 बजे दुकान पीछे जाकर देखा तो हीरो जेट सायकल कीमती करीबन 3500/- रूपये नहीं था उक्त सायकल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था सीसीटीव्ही फुटेज को चेक करने पर सायकल को ढोरीलाल निवासी छिन्दपतेरा ले जाते दिख रहा है कि आवेदन पर अपराध क्रमांक 187/2028 धारा 303 (2) बीएनएस कायम कर आरोपी पतासाजी एवं विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर संदेही डोरीलाल सिदार पिता फगनु सिदार उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम छिन्दपतेरा थाना डोंगरीपाली जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) को पकड़कर घटना के संबंध में कढ़ाई से पूछताछ कर मेमोरण्डम कथन लिया गया जो अपने कथन में चोरी गई हीरो जेट सायकल तथा 7-8 दिन पूर्व खजुरिया तालाब के पास स्थित शिव मंदिर से चोरी गई 02 नग कांस का छोटा घण्टी, 01 नग कांस का घण्ट, एक नग पीतल बढ़ा परात, 02 नग पीतल छोटा थाली 01 नग कांस का दिया 02 नग तांबा का बड़ा लोटा जुमला कीमती करीबन 4000/- रूपये को चोरी स्वीकार कर चोरी के सायकल को बरामद कराना एवं मंदिर चोरी के सामान घण्टी, घण्ट, परात, पीतल थाली एवं तांबा के लोटा को फेरी करने वाले कबाड़ियों के 1000/- रूपये में बेचकर प्राप्त रकम को खर्च करना बताया एवं एक नग हीरो जेट कंपनी के सायकल कीमती 3500/- रूपये एवं घटना में प्रयुक्त सरीया राड को पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एन०एल० राठिया, सउनि कमल सिंह राजपुत, प्रशिक्षु उप निरीक्षक गजेन्द्र कुमार, प्र०आर० अनिल साहू आरक्षक 142 अमृत केंवट, आरक्षक दिलीप साहा, आरक्षक नर्मदा यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




