28 को नाना पटोले पूर्व पीसीसी अध्यक्ष महाराष्ट्र आएंगे सारंगढ़

“वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के जिला प्रभारी जायसी ने ली बैठक”
सारंगढ़ न्यूज़/ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तृतीय चरण के कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम प्रभारी श्री नाना पटोले जी के आगमन एवं आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा जिला ऑब्जर्वर प्रभारी श्री प्रेमचंद जायसी जी की उपस्थिति में आवश्यक बैठक की गई। बैठक का संचालन करते हुए जिला संगठन महामंत्री गोल्डी नायक ने कार्यक्रम के जिला प्रभारी प्रेमचंद जायसी, ताराचंद देवांगन जिला अध्यक्ष, श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक, वरिष्ठ कांग्रेसी संगठन अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं का करतल ध्वनि के साथ अभिवादन किया और बैठक के विषय पर प्रकाश डाला।
बैठक को संबोधित कर कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, विधायक उत्तरी जांगड़े एवं जिला कार्यक्रम के प्रभारी प्रेमचंद जायसी प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि 28 12:00 पत्रकार वार्ता और 12:30 बजे से कार्यक्रम में नाना पटोले प्रभारी जी का आगमन होगा। उन्होंने उक्त कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बड़ी उपस्थिति की अपील की। कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ के अध्यक्ष और बीएलए तक की उपस्थिति को लेकर रूप रेखा तैयार की गई और ब्लॉक मंडल अध्यक्षों, संगठन विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों, प्रदेश जिला पदाधिकारी को विशेष जवाबदारी सौंपी गई।
इस बैठक में प्रेमचंद जायसी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला कार्यक्रम प्रभारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारा देवांगन, विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगडे, अरुण मालाकार पूर्व जिला अध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री, छत्रसाल साहू प्रदेश कांग्रेस संयुक्त महामंत्री, सरिता मल्होत्रा प्रदेश सचिव, मंजूलता राजेश आनंद सेवादल महिला प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि गण सूरज तिवारी, गणपत जांगड़े, पुरुषोत्तम साहू पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, चंद्र कुमार नेताम जनपद उपाध्यक्ष, पवन अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष, महेश नायक, राधे जायसवाल, रविंद्र नंदे, विष्णु चंद्र, अजय बंजारे नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि, सरिता गोपाल, लता जाटवर, मितेंद्र यादव, सहदेव सिदार, रामकुमार पटेल, शुभम वाजपेई, अभिषेक शर्मा, शाहजहां खान, ब्लॉक अध्यक्ष गण रामनाथ सिदार सारंगढ़, राकेश पटेल सारंगढ़ ग्रामीण, किशोर पटेल बरमकेला, उग्रसेन साहू सरिया, लखेश्वर देवांगन बिलाईगढ़, मंडल अध्यक्ष गण अश्वनी चंद्र, राजू यादव, रमेश खूंटे, मुन्ना पटेल, जितेंद्र पुराईन, पप्पू जांगड़े, पार्षद प्रतिनिधि किशोर निराला, शंकर चंद्र, राजेंद्र बारे, डालेश्वर सिदार सहित वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे।




