पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस बाबा के जन्मदिन पर युकां का रक्तदान शिविर

युवा कांग्रेस छात्र संगठन एवं कांग्रेसियों ने बालाजी ब्लड बैंक में किया रक्तदान
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा जी की पुण्यतिथि एवं सरदार पटेल की मनाई जयंती
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ पूर्व उपमुख्यमंत्री स बाबा जी के जन्मदिवस को सेवा भाव के रूप में मनाने का संदेश देते हुए युवा कांग्रेस नेता विजय विक्की पटेल जनपद सभापति एवं छात्र संगठन विधान सभा अध्यक्ष अंकित पटेल वरिष्ठ कांग्रेसियों के नेतृत्व में सारंगढ़ प्रतापगंज बालाजी ब्लड बैंक में युवाओं ने रक्तदान कर सेवा कार्य का संदेश दिया। रक्तदान के साथ आज पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शनी आयरन लेडी इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि एवं लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्म जयंती पर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुष्पांजलि दी।
उक्त अवसर पर रायगढ़ से आए कांग्रेस के युवा नेता लोकेश साहू ने भी अपने युवा साथियों के साथ रक्तदान किया। लोकेश साहू ने सभी कांग्रेस नेताओं को और युवा साथियों को वीडियो कॉलिंग कर बाबा साहब से चर्चा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। बाबा साहब ने सभी कांग्रेसियों से चर्चा की और उनका हाल-चाल पूछा।
उक्त अवसर पर जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी पुरुषोत्तम साहू संजय दुबे अरुण मालाकार गोल्डी नायक रामनाथ सिदार अजय बंजारे शंकर चंद्र गोपाल केडिया राम सिंह ठाकुर धनेश भारद्वाज विकास मालाकार सोमू यादव व युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। विजय विक्की पटेल ने सभी उपस्थित कांग्रेस जन युवा युवा साथी मीडिया बालाजी ब्लड बैंक परिवार को आभार व्यक्त करते हुए रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सेवा कार्य के लिए आभार जताया।




