सारंगढ़ बिलाईगढ़

दीपावली की पूर्व संध्या कलेक्टर एवं एसपी ने जिले वासियों को दी शुभकामनाएं

आप सभी के सुख समृद्धि और खुशियों का प्रकाश हमेशा जगमगाए – पद्मिनी भोई साहू कलेक्टर

हर्षो उल्लास के साथ बहुत ही सुरक्षित दिवाली मनाये – सुनील शर्मा एसपी

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू और एसपी श्री सुनील शर्मा ने दीपावली की पूर्व संध्या पर जिलेवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की है।

दीपावली के इस पावन पर्व पर कलेक्टर ने सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियों का प्रकाश हमेशा जगमगाने की कामना की है, वहीं पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से हर्षोल्लास के साथ बहुत ही सुरक्षित दिवाली मनाने का आग्रह किया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारे के साथ दीप पर्व की खुशियां बांटने और आतिशबाजी के दौरान पूरी सतर्कता बरतने की बात कही है। वहीं पर्यावरण को सुरक्षित रखना बिजली तारों के नीचे पटाखे ना फोड़ने बच्चों पर विशेष ध्यान देने जैसी सावधानियां बरतने की सलाह दी और सभी को दीपोत्सव की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button