सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस

भगवान बिरसा मुंडा और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया माल्यार्पण, प्रधानमंत्री का लाइव उद्बोधन देखा

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 15 नवंबर 2026। जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा और छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित जनों ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उसके योगदान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का स्मरण करते हुए जनजातीय नायकों को नमन किया।

इस अवसर पर जनजातीय समाज के प्रमुख एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। डिप्टी कलेक्टर श्री शंकर सिन्हा, संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सहायक आयुक्त तथा सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनजातीय गौरव दिवस पर दिए गए लाइव उद्बोधन को देखा और सुना।

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाने वाला जनजातीय गौरव दिवस देश के स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय वीरों के योगदान को स्मरण करने और जनजातीय समाज की संस्कृति, परंपराओं एवं विरासत के प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर है। वर्ष 2026 में उनकी 151वीं जयंती के अवसर पर देशभर में जनजातीय गौरव पखवाड़े का आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button