CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

प्रदेश सरकार के 100 दिन पूरे होने पर महिला एवं किसान सम्मान समारोह सम्पन्न

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

पूर्व विधायक केराबाई मनहर नंदनी वर्मा शिव कुमारी जुगल केसरवानी जगन्नाथ केसरवानी भुवन मिश्रा अजय गोपाल अजय नायक ने किया मंच को संबोधित

सारंगढ़ न्यूज़/
श्री विष्णु देव साय की नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिन पुरे होने पर आज भारतीय जनता पार्टी ज़िला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ द्वारा मातृ शक्तियों व अन्नदाता किसानों का सम्मान किया गया।

उल्लेखनीय है, कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में महिलाओं और किसानों की बड़ी भूमिका रही है, बकाया दो साल का धान का बोनस, रु 3100/- क्वींटल की दर से धान खरीदी, 16 लाख प्रधानमंत्री आवास व विवाहित महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत रु 1000/- माह भारतीय जनता पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र के प्रमुख बिंदु थे जिसे मोदी की गारंटी नाम से जारी किया गया था और प्रदेश की भाजपा सरकार ने 3 महीने के अल्प कार्यकाल में ही अपने चुनाव घोषणा पत्र के प्रमुख योजनाओं को अमली जामा पहना कर प्रदेश की महिलाओं व किसानों का विश्वास जितने में सरकार सफल रही है, प्रदेश की सरकार GYAN अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता व नारी के उत्थान और कल्याण के प्रति प्रतिबद्ध है और उसी के अनुरूप कार्यक्रम बना रही है, आज के सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में मातृ शक्तियाँ व अन्नदाता किसान शामिल हुए जिनका स्वागत व सम्मान भाजपा नेताओं व महिला मोर्चा की महिला नेत्रियों ने किया, आज के कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता जुगल केशरवानी, जग्गनाथ केशरवानी, भुवन लाल मिश्रा, ज़िला महामंत्री अजय गोपाल, श्रीमती नंदनी वर्मा, श्रीमती शिव कुमारी चौहान युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष अजय नायक, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलकित चंद्रा, दुर्गा सिंह ठाकुर, महिला मोर्चा ज़िला महामंत्री श्रीमती सहोद्रा सिदार, पार्षद सत्येंद्र बरगाह, मंडल अध्यक्ष भूषण चंद्रा, देवेन्द्र रात्रे, मनोज जायसवाल, चिंता साहू, मनोज मिश्रा, अवधेश ठेठवार, श्रीमती चंद्रिका सिंह ठाकुर, भाजपा ज़िला मंत्री मीरा जोल्हे, अनुपमा केशरवानी, निर्मला बंजारे रागिनी केशरवानी, मनीषा मघरिया, राधिका चंद्रा, लकेश्वरी चन्द्रा, सत्या कहार, सीमा सिदार, गणेशी चौहान, हेम कुंवर नायक आदि भाजपा व महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। अंत में महिलाओं ने एक दूसरे को ग़ुलाल लगाकर होली की शुभकामनायें दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button