
जनसेवक डॉक्टर एकता नायक (तानिया) ने भाजपा पार्टी से मांगा समर्थन
भाजपा नेता राजू नायक एवं पूर्व पार्षद शिवानी राजू नायक की सुपुत्री है डॉ एकता नायक
बरमकेला/ छग में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर है सभी पार्टी अपनी तैयारी को लेकर आश्वस्त नज़र आ रही है। नगर पंचायत बरमकेला में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में चुनावी रणनीति बनाने और जनसंपर्क तेज करने में जुट गए हैं। नवीन जिला बनने के बाद नगरी निकाय चुनाव में बरमकेला नगर पंचायत सीट बहुत अहम माना जा रहा है। जिसे लेकर दोनों ही पार्टी में रस्साकसी जारी है।
भारतीय जनता पार्टी से बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नवीन शिक्षित युवा चेहरे के रूप में डॉक्टर एकता नायक (तानिया) ने अपनी दावेदारी पेश की है। गौरतलब हो की डॉक्टर एकता (तानिया) नायक दंत चिकित्सक के रूप में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवा दे रही हैं वही वह भाजपा नेता राजू नायक एवं भाजपा से पूर्व पार्षद श्रीमती शिवानी राजू नायक की सुपुत्री हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि के परिवार से संबंधित एकता नायक निरंतर जन सेवा के कार्य में बरमकेला अंचल में अपनी सेवा दे रही है।
युवा सोच शिक्षित महिला चेहरे के रूप में बरमकेला नगर पंचायत के विकास की गति को एक नया स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से जन सेवा के क्षेत्र में इस बार पार्टी से उन्होंने समर्थन मांगा है। उनके पिता राजू नायक भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों में रहते हुए निरंतर पार्टी के कार्यक्रमों और सामाजिक व जनहित के कार्यों में जनता के बीच रह कर कार्य करते रहे हैं। उनकी माता पूर्व नगर पंचायत चुनाव में भाजपा पार्टी से टिकट मिलने पर पार्षद के रूप में निर्वाचित होकर सफलतापूर्वक अपना कार्यकाल पूरा किया।
डॉक्टर एकता नायक की दावेदारी से चुनावी प्रतिस्पर्धा और भी दिलचस्प हो गई है।
राजनीतिक सूत्रों की माने तो बरमकेला नगर पंचायत में श्रीमती शिवानी राजू नायक की दावेदारी की चर्चा थी परंतु एकाएक उनके डॉक्टर सुपुत्री की दावेदारी से कई दावेदारों की दशा और दिशा बिगड़ने की चर्चा है। पार्टी युवा शिक्षित और एक जनसेवक महिला नेत्री के रूप में उनके नाम पर विचार कर सकती है।