CHHATTISGARH

4 जून को भाजपा की विदाई तय, चार चरणों के मतदान में आगे चल रहे हम, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बड़ा दावा

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”
✍️गोल्डी नायक…

कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कांग्रेस और सपा ने एक संयुक्त प्रेस की। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं।

INDIA गठबंधन मजबूत स्थिति में है। चार चरणों के चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन आगे चल रहा है। चार जून को भाजपा की विदाई हो जाएगी खरगे ने लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब तक चार चरणों के चुनाव हो चुके हैं। इंडिया गठबंधन काफी आगे है। जनता ने नरेंद्र मोदी की विदाई तय कर दी है।

विचारधारा की लड़ाई है यह चुनाव
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने आगे कहा कि, यह चुनाव विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ वो लोग हैं जो कुछ अमीरों के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं और दूसरी तरह गरीबों और युवाओं के लिए लोग लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई आरक्षण और संविधान बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में पद खाली हैं,

लेकिन केंद्र सरकार उनको भरने के लिए राजी नहीं। हमारी सरकार बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ लड़ रही है। हम लोग अमीर और गरीब के अंतर को मिटाने के लिए लड़ रहे हैं। ये देश का भविष्य बनाने वाला चुनाव है। हमारी आगे की पीढ़ी को बचाने की लड़ाई है। आरक्षण लेने वाले थोड़े लोग हो सकते हैं, लेकिन देश के संविधान को बचाने के लिए हम सबको लड़ना चाहिए।

लखनऊ: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “चार चरण के चुनाव संपन्न हो चुके हैं, INDIA गठबंधन मजबूत स्थिति में है। जनता ने PM मोदी की विदाई तय कर दी है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 4 जून को INDIA गठबंधन नई सरकार बनाने जा रही है। 2024 का चुनाव सबसे

लोगों के वोट का अधिकार भी सुरक्षित नहीं
उन्होंने कहा कि तानाशाही में लोगों के वोट का अधिकार भी सुरक्षित नहीं रहेगा। भाजपा लोगों को डराकर नामांकन दाखिल नहीं करने दे रही है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम सत्ता में आने पर जातीय जनगणना करवाएंगे। इससे लोगों की सामाजिक, आर्थिक स्थिति का अंदाजा लग सके। ये हम देश को कमजोर करने के लिए नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी हमारे घोषणा पत्र के बारे में झूठ फैला रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button