CHHATTISGARHSARANGARH

तीर्थ योजना अंतर्गत श्रद्धालु रवाना हुए धार्मिक स्थल

सारंगढ़ न्यूज़/ छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा शासन के द्वारा तीर्थ योजना अंतर्गत प्रदेश के लोगों को प्रदेश के साथ ही अन्य धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। जिसमें इसके पूर्व भी सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के हजारों लोगों को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के साथ ही अन्य तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया गया है।

इसी कड़ी में आज दिनांक 06 अक्टूबर को सारंगढ़ बिलाईगढ जिला मुख्यालय के साथ ही पूरे जिले के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र के जिसमें सारंगढ़ नगर के पैलपारा सरिया बरमकेला सरसींवा बिलाईगढ के साथ ही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के तीर्थयात्रियों को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के साथ ही आसपास स्थित तीर्थस्थलों की यात्रा के लिए रवाना किया गया जिन्हें नगर पंचायत सरसींवा में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी यात्रा मंगलमय हो ‌व साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि इसके बाद जल्द ही सारंगढ़ बिलाईगढ जिले के और लोगों को प्रदेश की भाजपा सरकार व माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप अयोध्या की यात्रा के अलावे प्रदेश के साथ ही अन्य प्रदेशों के अलावे पूरे भारत देश में स्थित पवित्र तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर भेजा जाएगा।

आज तीर्थयात्रियों को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या हेतु रवाना किया गया। जहां भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के साथ ही भाजपा के सरसींवा मंडल अध्यक्ष झाड़ू साहू सरसींवा के समाजसेवी कमल जालान छाया विधायक बिलाईगढ डा दिनेश जांगड़े के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button