CHHATTISGARH

शराब पार्टी के दौरान दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या

दुर्ग में पैसों को लेकर विवाद, कहा- तुम भी शराब पिलाओ वरना आधा पैसे दो

दुर्ग जिले में शुकवार रात दो दोस्तों के बीच शराब पीने के पैसों को लेकर विवाद हो गया। एक ने दूसरे दोस्त को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उतई थाना क्षेत्र की है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम मर्रा निवासी त्रिलोकी राम ठाकुर (मृतक) और मणिराम रात में शराब पार्टी करने के लिए गांव में बैठे थे। शराब खत्म होने के बाद त्रिलोकी ने मणिराम से कहा कि, वो शराब लेकर आया था। शराब खत्म हो गई। अब तुम भी शराब लेकर आओ।

इस पर मणिराम ने त्रिलोकी से कहा कि, उसके पास पैसे नहीं है। जिससे त्रिलोकी नाराज हो गया। उसने कहा कि, वो या तो शराब पिलाए या फिर 600 रुपए उसे दे। इस पर मणिराम ने कहा कि, उसके पास कैश नहीं है, वो उसे ऑनलाइन ट्रांसफर कर देगा। इस बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया।

उतई पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है।

मणिराम का कहना है कि, त्रिलोकी ने उस पर हाथ उठा दिया। इसलिए उसने घर लाठी लाकर त्रिलोकी पर हमला कर दिया। जिससे वो लहूलुहान होकर गिर गया। हमला करने के बाद दोस्त भाग गया। परिजनों ने त्रिलोकी को तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने बाद में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button