CHHATTISGARH

अवैध निर्माण रोकने गए निगम अधिकारियों से बदसलूकी: अधिकारियों को घेरकर धमकाया और वीडियो बनाकर किया वायरल

राजधानी रायपुर के छोटापारा इलाके में हो रहे अवैध निर्माण को रोकने गए निगम अधिकारियों और कर्मचारी को धमकाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अवैध व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स के मालिक समेत उसके गुर्गों ने कार्रवाई के दौरान बदसलूकी की है।

दरअसल नगर निगम के जोन कमिश्नर समेत कुछ अधिकारी और कर्मचारी एक व्यवसायिक कॉम्प्लेक्स का अवैध निर्माण का काम बंद करवाने गए थे। तभी अचानक बिल्डिंग मालिक के गुर्गे इसका विरोध करने के लिए इकट्ठे हो गए और निगम कर्मचारियों से बदसलूकी कर उनका वीडियो बनाने लगे । दरअसल छोटापारा इलाके में नियमों को दरकिनार कर अवैध रूप से व्यवसायिक परिसर खड़ा किया जा रहा है। इसी अवैध निर्माण के खिलाफ निगम अमला कार्रवाई करने पहुंचा था। जिसके बाद बिल्डिंग मालिक ने दबंगई दिखाकर फिर से काम शुरू करवा दिया।

नगर निगम ने जब्त किया सामान।

नगर निगम ने जब्त किया सामान।

5 दिसंबर को निगम ने दुकान सील की थी

5 दिसंबर को रायपुर नगर निगम जोन 4 की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की थी। छोटापारा में अवैध निर्माण को रोकने के साथ वहां बनी एक दुकानों को सील भी किया गया था। इस कार्रवाई के बाद भी बिल्डिंग का निर्माण कार्य जारी था। अधिकारियों ने काम बंद करने की चेतावनी देकर निर्माण कार्य बंद कर दोबारा निर्माण कार्य ना करने की चेतावनी दी थी। उसके बाद भी काम जारी था।

शासकीय कार्य में बाधा डाली गई -जोन कमिश्नर

रायपुर नगर निगम जोन 4 कमिश्नर अरुण ध्रुव ने बताया कि नजीर खान द्वारा नक्शे के विपरीत काम किया जा रहा है। पूर्व में मई 2024 में भी अवैध निर्माण को तोड़ा गया था इसके बावजूद उसने बिना किसी प्रशासनिक स्वीकृति के काम कर रहा था। गुरुवार को भी इस निर्माण कार्य बंद कराया गया था। लेकिन अब फिर से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

निगम अमला चल रहे काम को बंद करवाने के लिए मौके पर गया था। इसी दौरान कुछ लोग आकर विवाद करने लगे और शासकीय कार्य में बाधा डाली गई और निगम कर्मियों से बदसलूकी की गई।

अ‌वैध निर्माण पर निगम का चल रहा बड़ा अभियान

राजधानी में सड़कों से कब्जे हटाने के बाद निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा अभियान चला रहा है। बिना नक्शा स्वीकृत कराए या स्वीकृत नक्शे के विपरीत मकान-दुकान और कॉम्प्लेक्स बनाने वालों के खिलाफ सीधे सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए निगम कमिश्नर ने सभी जोन आयुक्तों को निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button