CHHATTISGARH

राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ बरमकेला द्वारा सम्मान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बरमकेला :  आज छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ बरमकेला द्वारा आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सुनीता यादव को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन बरमकेला के स्थानीय कर्मचारी भवन बरमकेला में किया गया, जहां क्षेत्र के विभिन्न शिक्षको ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

शासकीय प्राथमिक शाला खिचड़ी के सुनीता यादव, जिन्हें उनके उत्कृष्ट शैक्षिक योगदान के लिए हाल ही में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, अपने अनुभवों और अपने शिक्षण के प्रति अपने समर्पण को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि समस्त शिक्षकों का है, जो अपनी निष्ठा और परिश्रम से समाज में बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर और दीप प्रज्वलन पूजा अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद संघ के अध्यक्ष रामजिवान नायक ने सुनीता यादव के समर्पण और योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सुनीता यादव ने अपने करियर के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया है और यह पुरस्कार उनके वर्षों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। श्रीमती यादव के सम्मान में नरेशचंद्र प्रधान, राजकमल नायक, सरिता सिदार ने भी उनके कार्यों एवं शालेय गतिविधियों की प्रशंसा की।

सम्मान समारोह के दौरान सुनीता यादव को शॉल श्रीफल और सम्मान पत्र भेंट किया गया। इस अवसर पर उन्होंने अपने सहकर्मियों, परिवार और छात्रों का धन्यवाद किया, जिन्होंने हमेशा उनका समर्थन किया और उनके साथ खड़े रहे।

समारोह में उपस्थित लोगों ने सुनीता यादव के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में और ऊंचाइयों पर पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ बरमकेला के अध्यक्ष रामजीवन नायक, सचिव विमल किशोर नायक, देवकुमार पटेल, झनझन राय पटेल, नरेशचंद्र प्रधान, धरणीधर प्रधान, राजकमल नायक, किशोर कुमार पटेल, महावीर प्रसाद नायक, दुर्गेश नायक, जयमंती भगत, सरिता सिदार, आयलिन थामस मिंज, मनीषा नायक, गणेशराम सिदार, खिरराम चौहान, योगेश्वर पटेल, रामनारायण नायक आदि शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन झनझन राय पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन किशोर पटेल के द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button