NATIONAL

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज, भारतीय सेना के जवानों ने हजारों फीट की बर्फीली ऊंचाई पर किया योग

Advertisement

हर साल 21 जून के दिन को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस बार भी शुक्रवार 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा। स्वस्थ और निरोगी रहने के लिए नियमित रूप से योगासन जरूरी है। आज 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2015 में पहली बार हुई थी, तब से हर साल पूरे विश्व में 21 जून को योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। मानव शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग को एक उत्तम साधन माना गया है।

पहाड़ों से लेकर पानी तक में लोगों ने योगासन कर इसका डंका बजाया। वहीं भारतीय सेना के जवानों ने भी 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तरी सीमा पर बर्फीली ऊंचाइयों पर योग किया। जिसकी ऊंचाई लगभग 15,000 फीट है।

इसी के साथ ही देश की राजधानी द‍िल्‍ली समेत देश के अलग-अलग राज्‍यों और शहरों में आम जन से लेकर खास सभी ने योग उत्‍सव को अपने-अपने तरीके से मनाया। अलग-अलग राज्‍यों में केंद्रीय मंत्र‍ियों, नेताओं और संगठनों ने आम लोगों के साथ म‍िलकर योग क‍िया और देश को स्‍वस्‍थ रखने की महत्‍ता को आगे बढ़ाने का काम क‍िया।

बता दें कि योग से शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए योग बेहद फायदेमंद है। यह शरीर को न केवल रोगमुक्त रखता है बल्कि मन को भी शांत करने में मदद करता है। भारत ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। भारत योग में मामले में एक तरह से विश्व गुरु है। भारत ने योग के जरिये सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button