CG newsSARANGARH

जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण में न्यायमूर्ति दीपक तिवारी होंगे शामिल

संघ के अध्यक्ष विजय तिवारी के साथ कार्यकारिणी को दिलाएंगे शपथ

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए आज का दिन स्वर्णिम होने वाला है न्यायालय परिसर के समक्ष प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का आगमन हो रहा है तो वही न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के शपथ ग्रहण समारोह में न्यायमूर्ति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दीपक तिवारी जी का बतौर मुख्य अतिथि आगमन हो रहा है। उनके आगमन को लेकर न्यायालय परिसर को सुसज्जित सुव्यवस्थित के साथ कार्यक्रम की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार न्यायमूर्ति माननीय दीपक तिवारी जी 11:30 बजे सारंगढ़ न्यायालय परिसर में जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उनके आवेदन को लेकर अधिवक्ता संघ में उत्साह का माहौल व्याप्त है।

कौन-कौन लेंगे शपथ – जिला अधिवक्ता संघ से अध्यक्ष विजय तिवारी, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जाटव जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सिनेमा नंदे सचिव कुलदीप राज पटेल के साथ कार्यकारिणी के सदस्य शपथ लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button