CHHATTISGARH

किरण सिंह देव ही बने रहेंगे छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, आज होगी आधिकारिक घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में किरण सिंह देव ही बने रहेंगे। आज शुक्रवार को उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। बीजेपी संगठन चुनाव अधिकारी विनोद तावड़े उनके नाम की औपचारिक घोषणा करेंगे।

नामांकन के दौरान मौजूद रहे सीएम विष्णुदेव साय

गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। नामांकन के बाद कई वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने किरण सिंह देव को बधाई दी और उनके साथ फोटो और सेल्फी भी ली।

आज सुबह 11 बजे होगी चुनाव प्रक्रिया

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। बीजेपी प्रभारी नितिन नबीन और संगठन के अन्य पदाधिकारी भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होंगे।


सीएम विष्णुदेव साय का रायपुर दौरा, MOU साइनिंग कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर दौरे पर रहेंगे। वे छह शहरों में कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र (CBG Plant) की स्थापना के लिए होने वाले MOU कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • सुबह 10:00 बजे सीएम हाउस में MOU साइनिंग सेरेमनी आयोजित होगी।
  • सुबह 10:45 बजे वे बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे, जहां प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया में भाग लेंगे।
  • इसके बाद वे बीजेपी की महत्वपूर्ण बैठकों में भी शामिल होंगे।

इस अहम राजनीतिक घटनाक्रम पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button