CHHATTISGARH

चक्रधर समारोह के तीसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय ओडिसी  कलाकार गुरु गजेंद्र पंडा और सारंगढ़ की बिटिया आर्या नंदे ने बांधा समां

रायगढ़ सारंगढ़ । 39 वा चक्रधर समारोह 2024 में ओडिसी नृत्य गुरु गजेंद्र कुमार पंडा जी जो की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्य गुरु जाने जाते हैं उनके साथ सुश्री आर्य नंदे अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना एवं त्रिधारा नृत्य समूह द्वारा प्रस्तुति करण किया गया सर्वप्रथम अर्धनारीश्वर डॉक्टर ग्रुरु गजेंद्र कुमार पंडा जी एवं सुश्री आर्या नंदे द्वारा युगल और इसी नृत्य प्रस्तुत किया गया

अर्धनारीश्वर भगवान शिव एवं पार्वती जी की तांडव नृत्य है उसके उपरांत श्री धर श्री धर ऑडिशन नृत्य अकैडमी भुवनेश्वर उड़ीसा द्वारा समूह नृत्य की प्रस्तुति की गई जिसमें राम कथा अमृतम रामायण पर आधारित प्रस्तुति रही सीता स्वयंवर और राम रावण युद्ध कर सीता माता को लंका से अयोध्या वापस लौटना व मरीज वध को भी दर्शाया गया।

गुरु गजेंद्र पांडा एवं आर्या नंदे ने अपने कलाकारों में पारंपरिक कथक के साथ-साथ आधुनिक शैली का समावेश करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी नृत्य कला में शुद्ध तकनीक कौशल के साथ भाव और अभिव्यक्ति का भी अनोखा मिश्रण देखने को मिला। आर्या के किरदारों के दौरान कथक की गति और घुंघरू की अद्भुत सामायिक शामिल रही। आर्या के किरदारों को दर्शकों ने प्रमुख कलाकार बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button