NATIONAL

राहुल गांधी ने अमेठी में नहीं किया था काम स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए ये क्या बोल गई प्रियंका

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”
✍️गोल्डी नायक…

प्रियंका गांधी ने अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है।

लखनऊ : कांग्रेस की राष्ट्रिय महासचिव प्रियंका गांधी अमेठी में लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने अमेठी से भाजपा सांसद स्मृति ईरानी पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि, उनके यहां आने का एक ही मकसद था, वो सेवा का मकसद नहीं था।

आपको लेकर कोई आदर का रिश्ता भी नही था। वो केवल यहां इसलिए आई कि उन्हें पुरे देश में प्रचार करना था की, देखिये अमेठी में कोई काम नही होता, यह गांधी परिवार का क्षेत्र है और राहुल गांधी जो यहां के सांसद है, उन्होंने कुछ नही किया।

यह दिखाने के लिए और देश को दर्शाने के लिए वो यहां आई। गांधी ने कहा की ,’ उन्होंने यहां खूब झूठ फैलाए। हमनें उस दौरान परियोजना शुरू की थी और समूह बनाया था, उस समूह से आपको काफी मदद मिली, लेकिन बीजेपी की सांसद ने झूठ फैलाया की, यह समूह हमनें आपसे आपकी जमींन छिनने के लिए बनाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button