रायगढ़ नगर निगम चुनाव: चाय विक्रेता जीवर्धन चौहान बने मेयर, भाजपा की बड़ी जीत, भाजपा को 61% वोट शेयर, कांग्रेस 23% पर सिमटी

रायगढ़। रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। चाय विक्रेता जीवर्धन चौहान ने कांग्रेस प्रत्याशी जानकी काटजू को 34,000 मतों से हराकर मेयर पद पर कब्जा जमाया। भाजपा को कुल 61% वोट मिले, जबकि कांग्रेस को मात्र 23% वोटों पर संतोष करना पड़ा। कुल 92,300 वोटों में कांग्रेस को सिर्फ 21,900 वोट ही मिले।
33 वार्डों में भाजपा विजयी, कांग्रेस को 12 सीटें
नगर निगम के 33 वार्डों में भाजपा ने जीत का परचम लहराया, जबकि कांग्रेस को 12 वार्डों में जीत मिली। बसपा ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की, वहीं 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बाजी मारी।
69.68% मतदान, 7 मेयर और 144 पार्षद प्रत्याशी थे मैदान में
चुनाव में कुल 69.68% मतदान हुआ। मेयर पद के लिए 7 उम्मीदवार और 144 पार्षद प्रत्याशी मैदान में थे। मतगणना सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों की गिनती से शुरू हुई, जिसके बाद 9:30 बजे से EVM वोटों की गिनती हुई।
दो पार्षद निर्विरोध चुने गए
वार्ड क्रमांक 18 से पूनम सोलंकी और वार्ड क्रमांक 45 से नारायण पटेल पहले ही निर्विरोध पार्षद चुने जा चुके थे।
भाजपा की इस बड़ी जीत पर ओपी चौधरी ने कहा, ‘चाय वाले जीवर्धन चौहान की जीत जनता की आवाज है।’