CHHATTISGARHSARANGARH

सारगंढ -बिलाईगढ जिला गौरवान्वित ,तीरंदाजी खेल मे छत्तीसगढ सरकार ने शहीद कौशल यादव पुरस्कार से प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह व एक लाख पचास हजार चेक प्रदान कर सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलाईगढ़– पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ई रायपुर में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिन के अवसर पर छत्तीसगढ सरकार खेल व युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राज्य खेल पुरस्कार अलंकरण समारोह मे मास्टर गितेश यादव पिता धनाऊ यादव दादा टेशराम यादव ग्राम लंकाहुडा सोहागपुर जिला सारगंढ- बिलाईगढ निवासी को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से नवाजा गया।

गीतेश यादव बिलासपुर में पढ़ाई जारी है। तीरंदाजी खेल मे छत्तीसगढ सरकार द्वारा शहीद कौशल यादव पुरस्कार के तहत प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह व एक लाख पचास हजार का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया । यह पुरस्कार उन्हे 42 वी एन टी पी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैम्पियनशिप 2022 पणजी गोवा मे छत्तीसगढ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया था। इनकी उपलब्धि से प्रमुख रूप से खम्हन यादव अधिवक्ता बिलाईगढ़, रिखीराम यादव जिलाध्यक्ष कोरबा,धनेश यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी,शेखर यादव,अभय यादव,सन्तोष यादव,कोच सेत कुमार यादव,प्रमोद यादव सहित मित्र साथी आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button