CHHATTISGARH

वरिष्ठ भाजपा नेता दुर्गा सिंह ठाकुर जिला अध्यक्ष की दौड़ में आगे

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर जारी है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सारंगढ़ अंचल के वरिष्ठ भाजपा नेता अधिवक्ता दुर्गा सिंह ठाकुर का नाम और उनकी प्रबल दावेदारी की चर्चा है।

गौरतलब हो की दुर्गा सिंह ठाकुर मंडी बोर्ड में निर्वाचित पदाधिकारी के साथ-साथ भाजपा संगठन में कई पदों पर कार्य करते हुए अपनी कार्य कुशलता का लोहा मनवा चुके हैं। भाजपा संगठन में एक जिम्मेदार और अनुभवी सलाहकार के रूप में इनकी अहम भूमिका रहती है। भाजपा नेता दुर्गा सिंह ठाकुर की दावेदारी से अन्य नेताओं के बीच अब चर्चाओं का दौर भी जारी है वैसे तो संगठन चुनाव को लेकर भाजपा आने वाले त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव की प्रभावशाली रणनीति और सर्वमान नेता की तलाश में है। जिसे सारंगढ़ और बिलाईगढ़ विधानसभा को साधा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button