
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 11 जिलों में बदले जिला अध्यक्ष, एआईसीसी ने जारी की सूची
सारंगढ़। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। लंबे समय से चल रहे कयासों के बीच ताराचंद देवांगन को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नया कांग्रेस जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची में यह घोषणा की गई।
इससे पहले, अरुण मालाकार सारंगढ़-बिलाईगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष थे। नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर ताराचंद देवांगन, अरुण मालाकार, सूरज तिवारी और ताराचंद पटेल के नामों पर चर्चा थी। अंतिम समय में ताराचंद देवांगन को संगठन ने वरीयता दी और उन्हें जिला अध्यक्ष बना दिया गया।
इन जिलों में बदले कांग्रेस अध्यक्ष
AICC द्वारा जारी सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं:
- बालोद: चंद्रेश हिरवानी
- दुर्ग (ग्रामीण): राकेश ठाकुर
- नारायणपुर: बिसेल नाग
- कोंडागांव: बुधराम नेताम
- कोरबा (शहर): नाथूलाल यादव
- कोरबा (ग्रामीण): मनोज चौहान
- बलौदाबाजार: सुमित्रा घृतलहरे
- सारंगढ़-बिलाईगढ़: ताराचंद देवांगन
- सरगुजा: बालकृष्ण पाठक
- बलरामपुर: कृष्ण प्रताप सिंह
- बेमेतरा: आशीष छाबड़ा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह
ताराचंद देवांगन की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला जारी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा।