CHHATTISGARHSARANGARH
बिलाईगढ़ में दंतैल हाथी का आतंक: धान खरीदी केंद्र में घुसने की कोशिश, वन विभाग अलर्ट

बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ वन मंडल क्षेत्र में एक दंतैल हाथी के विचरण से हड़कंप मच गया। धनसीर धान खरीदी केंद्र में हाथी ने घुसने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने शोर मचाकर उसे खदेड़ दिया।
वन विभाग के अनुसार, यह हाथी धनसीर से धौराभाटा होते हुए अर्जुनी रेंज की ओर बढ़ गया है। बिलाईगढ़ वन मंडल अधिकारी मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार हाथी की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और क्षेत्रवासियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
हाथी ने कुछ लोगों की बाड़ियों को नुकसान पहुंचाया है, जिसका आकलन वन विभाग कर रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथी से छेड़छाड़ न करने की सलाह दी गई है।