NATIONAL

अभी और सताएगी गर्मी यहाँ 46 डिग्री तक पहुँच सकता हैं तापमान जानें कब दस्तक देगा मानसून

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। क्योंकि आने वाले 4 दिनों में भीषण गर्मी रहने वाली है।

लखनऊ : देशभर में गर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी चार दिन उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और झारखंड में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया जा रहा है इसके अलावा 17 जून से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभवना है।

मध्य भारत में मानसून के नही होने की वजह से उत्तर और पश्चिमी भारत में बारिश देरी से आने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिससे इन क्षेत्रों में कुछ और दिन तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। वहीं पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने लगा है।

मॉनसून आने में देरी

महाराष्ट्र और गुजरात के दक्षिणी ईलाकों में मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अगर अगले 48 घंटे में मॉनसून अपनी रफतार नहीं पकड़ता है तो उत्तर भारत में इसके आने में पांच दिन से एक सप्ताह तक देरी हो सकती है। पश्चिमी राज्य मुंबई और गुजरात में भी मानसून फिलहाल दो दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है। देश में मानसून में देरी होने से फसल को नुकसान पहुंच सकता है।

बारिश ना होने से फसल को नुकसान

उत्तर भारत में अगर मॉनसून आने में देरी होती है ये फसल को नुकसान पहुंचा सकता है। क्योंकि 3।5 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था को चलाने में सबसे जरूरी योगदान देने वाला कृषि क्षेत्र मानसून के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। मौसम विभाग के के अनुसार, अब तक हुई मानसून बारिश सामान्य से एक फीसदी कम रही है, जिससे आगे चलकर बारिश में और कमी के संकेत नजर आते हैं।

बिहार, झारखंड में राहत नहीं

उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए मौसम विभाग ने गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। क्योंकि आने वाले 4 दिनों में भीषण गर्मी रहने वाली है। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश व बंगाल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन राज्यों में फिलहाल 16 जून तक भीषण गर्मी रहेगी, वहीं झारखंड में गर्मी की वजह से स्कूलों में 15 जून तक छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button