CHHATTISGARHSARANGARH

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा में दावेदारों की दौड़ तेज

डॉ. दिनेश जांगड़े, सरिता मुरारी नायक, अजय जवाहर नायक और संजय पांडे प्रमुख दावेदार

क्या भाजपा फिर से डॉ. दिनेश जांगड़े को बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी?

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में नवनिर्वाचित जिला पंचायत के अध्यक्ष पद को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है। जिला पंचायत में भाजपा के सदस्य बहुमत में हैं, जिसके चलते अध्यक्ष पद के लिए पार्टी में मंथन जारी है। प्रमुख दावेदारों में डॉ. दिनेश जांगड़े, सरिता मुरारी नायक, अजय जवाहर नायक और संजय पांडे का नाम चर्चा में है।

डॉ. दिनेश जांगड़े की दावेदारी मजबूत, लेकिन सवाल भी खड़े

डॉ. दिनेश जांगड़े पहले ही भाजपा से विधानसभा का टिकट पा चुके हैं, ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष पद की भी जिम्मेदारी मिलेगी? कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा है कि क्या पार्टी उन्हें लगातार दो बड़े पद देकर जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर सकती है?

सरिता मुरारी नायक को मिल सकता है ओपी चौधरी का समर्थन

सरिता मुरारी नायक सरिया से जिला पंचायत सदस्य हैं और उन्हें भाजपा के कद्दावर नेता एवं कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी का करीबी माना जाता है। ऐसे में उनके नाम की भी चर्चा जोरों पर है।

अजय जवाहर नायक और संजय पांडे भी रेस में

भाजपा युवा मोर्चा के नेता अजय जवाहर नायक की दावेदारी को भी मजबूती से देखा जा रहा है। वहीं, सामान्य सीट से उभरते हुए संजय पांडे का नाम भी सुर्खियों में है। जनता के बीच चर्चा है कि यदि संजय पांडे को अध्यक्ष बनाया जाता है तो यह भाजपा के लिए आगामी विधानसभा चुनावों में फायदेमंद साबित हो सकता है।

भाजपा के लिए बड़ा फैसला, जनता की उम्मीदें बढ़ीं

चर्चाओं के अनुसार, यदि भाजपा जनता की भावनाओं के अनुरूप फैसला लेती है तो आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने का रास्ता तैयार हो सकता है। अब देखना यह है कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व किसे जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में चुनता है और यह फैसला पार्टी की आगामी रणनीति को कैसे प्रभावित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button