छत्तीसगढ़

विजयंत खेडुलकर को रायगढ़ जिला कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पत्रकार संघ में बड़ा फेरबदल

घरघोड़ा में हुई घोषणा, संगठन की जिला इकाई तत्काल प्रभाव से भंग

रायगढ़ | 10 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की रायगढ़ जिला इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए विजयंत खेडुलकर को नया जिला कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा आज घरघोड़ा में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी द्वारा की गई।

वरिष्ठ पत्रकारों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में हुई नियुक्ति

इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संरक्षक एवं कोषाध्यक्ष आसिफ इकबाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अविनाश ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम भोजवानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निशा मसीह और सुरेंद्र कपूर काके सहित कई वरिष्ठ सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

इसके अलावा, घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र गोयल (डब्बू), पूर्व शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल आहूजा, मीनकेतन पटनायक, धनराज शर्मा, मुकेश गोयल, उस्मान बेग, अजय पटवा, अंबिका सोनवानी, हेमलाल यादव, संजय और प्रताप सिंह भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

धर्मजयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सजल मधु एवं उनकी टीम की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी गरिमामय बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button