करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। करेंट अफेयर्स 2024 के साथ, यूपीएससी आईएएस, बैंकिंग, एसएससी और अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवार भारत और दुनिया भर में करंट अफेयर्स के साथ अप-टू-डेट रह सकते हैं।
इस लेख के माध्यम से आपको 29 जून 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह को लेकर आएं हैं। हम प्रतिदिन करेंट अफेयर्स के इस लेख के माध्यम से भारत तथा विश्व में होने वाली घटनाओं, भौगोलिक, आर्थिक, राजनीतिक तथा नई-नई योजनाओं से सम्बंधित प्रश्नों तथा उसके उत्तर प्रस्तुत करते हैं
1. हर वर्ष किस तिथि को दुनियाभर में ‘सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग दिवस’ मनाया जाता है?
उत्तर: 27 जून
2. कौन अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन में पूर्ण सदस्य के रूप में शामिल होने वाला 100वां देश बन गया है?
उत्तर: पैरागुआ
3. किसने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में भारतीय नौसेना को मीडियम रेंज-माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट सौंपा है?
उत्तर: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन‘ (DRDO)
4. नवीनतम बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड रैंकिंग में कौन पैरा बैटमिंटन खिलाड़ी दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बन गए हैं?
उत्तर: भारत के सुहास एल यथिराज
5. कौन पुनः इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष बने हैं?
उत्तर: सैम पित्रोदा
6. कौन 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष बने हैं?
उत्तर: ओम बिड़ला
7. कौन दुनिया के सबसे बड़े सैन्य संगठन NATO के सेक्रेटरी जनरल होंगे?
उत्तर: नीदरलैंड के प्रधानमंत्री ‘मार्क रूट’
8. किसने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 4 करोड़ 50 लाख वृक्षारोपण का उच्च लक्ष्य निर्धारित किया है?
उत्तर: वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग
9. कौन वनडे में लगातार शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं हैं?
उत्तर: स्मृति मंधाना