सारंगढ़ बिलाईगढ़

अशोका पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से संपन्न

विद्यार्थियों अनुशासन और समर्पण की भावना का आत्मसात करें – संजय भूषण पांडे

‘वंदे मातरम’ के 150वें वर्ष पर गुंजायमान हुआ विद्यालय प्रांगण

सारंगढ़-बिलाईगढ़।स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल (APS) में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पूजा-अर्चना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष से पूरा परिसर गूंज उठा। इस वर्ष राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाते हुए सभी ने ससम्मान राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। तत्पश्चात, विद्यार्थियों ने अनुशासित और आकर्षक मार्च पास्ट (परेड) की सलामी दी।
गरिमामामयी उपस्थिति और सांस्कृतिक छटा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री संजय भूषण पांडेय (अध्यक्ष, जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़) के साथ संस्था के संरक्षक श्री राजेश अग्रवाल, संचालक श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, समाजसेवी श्री महेंद्र अग्रवाल, श्रीमती प्रतिभा मिश्रा, श्रीमती मधुदेवी अग्रवाल, अधिवक्ता श्री दीपक तिवारी, प्राचार्य श्री जशवंत मिश्रा एवं उप-प्राचार्या श्रीमती प्रीति अवस्थी उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। छात्रा एमा श्रुति कुजूर ने मनमोहक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, कविताएं, ओजस्वी भाषण और एकांकी की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

मंच से विचार:- अनुशासन, शिक्षा और देशभक्ति का संदेश
मुख्य अतिथि श्री संजय भूषण पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पण की भावना को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
प्राचार्य श्री जशवंत मिश्रा ने विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के महत्व पर जोर दिया।
संरक्षक श्री राजेश अग्रवाल ने ‘अटल उत्कृष्ट’ और ‘जवाहर उत्कर्ष’ योजना के तहत नि:शुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे मेधावी छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
संचालक श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल ने देश की रक्षा में सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
समाजसेवी श्री महेंद्र अग्रवाल ने अशोका स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं में ‘डिस्ट्रिक्ट टॉपर’ बनने की उपलब्धि को पूरे अंचल के लिए गर्व का विषय बताया।

प्रसाद वितरण एवं आभार प्रदर्शन –
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को प्रसाद का वितरण किया गया। संस्था की उप-प्राचार्या श्रीमती प्रीति अवस्थी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जिसके पश्चात कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button