छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डाॅ. कन्नौजे ने सभी शासकीय कार्यालयों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग बनाने के निर्देश दिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 9 मार्च 2026/ कलेक्टर डाॅ. संजय कन्नौजे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रगतिरत कार्यों का समीक्षा किया। उन्होंने समय सीमा, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण आदि से प्राप्त आवेदनों के कार्यों की स्थिति, पूर्ण, अपूर्ण, शेष आदि का विस्तृत समीक्षा करते हुए उसके क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, जनशिकायत एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त आवेदनों को संवेदनशीलता व गुणवत्ता से निराकरण के निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने मुख्यमंत्री घोषणा से जुड़े जिले के सभी कार्यों को प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। रात्रिकालीन जनचैपाल के आवेदनों का निराकरण, पीएमश्री स्कूल के निर्माणाधीन भवन, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के जिले में दानसरा प्रोजेक्ट, धरती आबा के शेष कार्य, अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, पीएम आवास, गौधाम योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम आशा, धान उठाव, एफसीआई में चावल जमा आदि का समीक्षा किया। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर डाॅ कन्नौजे ने कहा कि जल का संरक्षण करना हम सबका दायित्व है। इसलिए सभी अधिकारी अपने कार्यालय जिला, ब्लाॅक और गांव स्तर के कार्यालय, स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत, आंगनबाड़ी, सहकारी समितियों, पीडीएस राशन दुकान आदि में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का सेटअप स्थापित करें। कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग को नहर में और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को गर्मी के दिनों में जिले भर में मनुष्य एवं मवेशियों के जीवन रक्षा और दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन, अंतर्गत जल आवर्धन एवं समूह जल प्रदाय योजना को 10 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पंचायत सीईओ, सभी एसडीएम और सीएमओ को निर्देश दिए कि जहां जहां नल कनेक्शन लगाना है, वहां जल आवर्धन एवं समूह जल प्रदाय के कार्य के साथ-साथ गड्ढे करने पर करा लें ताकि बार-बार गडढा नहीं करना पड़े। इसी प्रकार जिले में जल संरक्षण पखवाड़ा 8 मार्च से 22 मार्च तक मनाया जा रहा है।

कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को एग्रीस्टेक पंजीयन का व्यापक प्रचार करने के लिए शिविर और चैपाल का आयोजन करने के निर्देश दिए। वहीं मछली पालन, रेशन पालन, उद्यानिकी, आयुर्वेद, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से उनके विभाग से जुड़े सेटअप, कार्यालय स्थापना से जुड़े मांग आदि के बारे में पूछकर उनके कार्यों का रूटमैप तैयार कर उन पर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्यों को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के आधार कार्ड कार्य को शिविर लगाकर पूरा करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button