छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम कोतरी में सोखता गड्ढा निर्माण में जिला कलेक्टर ने किया श्रमदान

“एक सोखता गड्ढा संतान के नाम” जल संगवारी महा अभियान की शुरुआत

जल संरक्षण की जिला कलेक्टर ने दिलाई शपथ

भू जल स्रोतों को बढ़ाने घरों के पास स्वच्छता बनाये रखने की दिशा में बड़ी पहल – डॉ संजय कन्नौजे

जिले में 60 हजार सोखता गड्ढा निर्माण का लक्ष्य,

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ के ग्राम कोतरी में जल संगवारी अभियान के तहत लगभग 80 सोकता गढ्ढा का निर्माण किया गया है। उक्त निर्माण स्थल पहुंचकर चल रहे काम के दरमियान जिले के संवेदनशील कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ श्रमदान करके उक्त कार्य को जिलेभर में गिरते हुए वाटर लेवल भू जलस्तर को बनाए रखने और जल स्रोतों के स्तर को बढ़ाने, अपने घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए एक बड़ा संदेश दिया है। जिला कलेक्टर ने जल संरक्षण महा अभियान के तहत उक्त योजना को एक पेड़ मां के नाम के तर्ज पर “एक सोखता गड्ढा संतान के नाम” कार्यक्रम के दरमियान जिला कलेक्टर ने उपस्थित ग्रामीण से अपील भी की कि हम सब मिलकर जल स्रोतों खासकर अपने क्षेत्र के भूजल स्तर को बढ़ाने और सोखता गड्ढा के माध्यम से अपने आसपास को स्वच्छ रखने के दिशा में कार्य करेंगे। हम सब के द्वारा आज श्रम दान किया जा रहा है यह श्रमदान पूरे जिले के सभी वर्गों और ग्रामीण जनों के लिए यह संदेश है कि इस दिशा में सभी मिलकर शत प्रतिशत सहयोग दें। जिला कलेक्टर ने जी राम जी योजना के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी। जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने सोखता गड्ढा के महत्व और फायदे की जानकारी दी वहीं मनरेगा पीईओ युवराज पटेल ने भी ग्रामीणों को सोखता गड्ढा के फायदे के बारे में जागरूक किया। जिला कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई व जीरामजी योजना से ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ और योजना की जानकारी दी। उक्त कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी सीईओ जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन, एसडीम वर्षा बंसल, जनपद सीईओ राधेश्याम नायक, तहसीलदार प्रकाश पटेल, एसडीओ जल जीवन मिशन मिंज, मनरेगा सीईओ युवराज पटेल, ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, महिला स्व सहायता समूह की महिलाएं व ग्रामीण जनों की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button