छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिपं सामान्य सभा की बैठक में वन विभाग और हॉस्टल विभाग का गुंजा मामला

जिला पंचायत में सामान्य सभा की मैराथन बैठक संपन्न

इंद्रजीत बर्मन सीईओ संजय भूषण पांडेय ने ली बैठक

बैठक में अनुपस्थित विभागीय अधिकारियों पर अध्यक्ष संजय पांडेय ने जताई नाराजगी

वन विभाग से पेड़ों की कटाई और निर्माण कार्यों पर हुई प्रश्नों की बौछार

सारंगढ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला पंचायत कार्यालय में आज सामान्य सभा की मैराथन बैठक जिला पंचायत के सीईओ इंद्रजीत बर्मन एवं अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने ली। बैठक के प्रारंभ में जिला पंचायत प्रशासन ने जन प्रतिनिधियों अध्यक्ष उपाध्यक्ष जिला पंचायत सभापति सदस्यों और सभी विभागीय अधिकारियों का अभिवादन किया। बैठक के दरमियान गांव में पेयजल स्तर को लेकर जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज ने पीएचई विभाग के अधिकारियों से कई बिंदुओं में जानकारी चाही वहीं कृषि विभाग पीएचई विभाग वन विभाग और आदिम जाति कल्याण विभाग का मुद्दा चर्चा में रहा। जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर हरिहर जायसवाल संतोषी खटकर अभिलाषा नायक लता लक्ष्मे ने भी
कई विभागों से प्रश्न कीये।

जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय ने सभी आगंतुक जनों का बैठक में अभिवादन करते हुए स्पष्ट शब्दों में कहा की जो विभाग बगैर जानकारी के जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में उपस्थित नहीं हुए हैं और संबंधित विषयों की जानकारी से आज जिला पंचायत के सदस्य अधूरे हैं जिसके वजह से ग्रामीण अंचल में आम जनता की रोजमर्रा की समस्या का शायद निदान हो सकना मुमकिन नहीं है ऐसे विभाग और उनके अधिकारियों के ऊपर बड़ी कार्यवाही होगी और अब जिला पंचायत के पदाधिकारी जमीनी स्तर में जाकर संबंधित विभागों के कार्यों की जांच निरीक्षण कर सुध लेंगे। शासन की योजनाओं का सही लाभ सही हितग्राहियों तक पहुंच रहा है कि नहीं उस पर अपने क्षेत्र में जाकर जानकारी लेंगे। कई विभागों के शिकायतें भी आई हैं। विभागीय अधिकारी जनता की समस्याओं के निदान के लिए शासन के योजनाओं के सही समय में सही क्रियान्वयन के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक ने भी विभागीय अधिकारियों के शत प्रतिशत उपस्थिति और कई विभाग के चिन्हांकित विषयों पर अपनी बात रखी।

जिला पंचायत सीईओ ने कई विभागीय अधिकारियों के गतिविधियों के साथ शासन और प्रशासन के द्वारा जिला पंचायत क्षेत्र में चल रहे कार्यों और उनके क्रियान्वन के विषय में जानकारी दी। देर तक चली जिला पंचायत की इस मैराथन बैठक में जहां सभी जिला पंचायत के सदस्य विभागीय कार्यों को लेकर लामबद्ध दिखे। वन विभाग में सभापति सिद्धेश्वर शरण सिंह, डॉ हरिहर जायसवाल ने ग्रामीणों के द्वारा कृषि व अन्य कार्य हेतु पेड़ों के कटाई और उस पर वन विभाग की कार्यवाही किए जाने का मुद्दा उठाया और विभागीय अधिकारी से प्रश्न किया। जहां अधिकारी ने एसडीएम के अनुमति का हवाला दिया, तब जिला पंचायत सदस्यों ने वन विभाग के द्वारा निरंतर की जा रही पेड़ों की कटाई, निर्माण कार्य में बिना परमिशन किया जा रहे पेड़ों की कटाई और उसके ठूठ और जड़ों को दूसरी जगह में दबाकर और छिपाकर गाड़ दिए जाने के प्रमाण देने के प्रश्न पूछने पर अधिकारी ने चुप्पी साध ली। जिला पंचायत सदस्यों ने जल्द ही कृषि विभाग के द्वारा मशीनों की खरीदी पर भी विस्तृत जानकारी लेने तथा आदिम जाति कल्याण विभाग के हॉस्टलों में छात्रों के नाम पर उपस्थित चढ़ाकर बिल बनाकर घपलातशाही किया जाने जैसे गंभीर विषयों पर कटाक्ष करते हुए अधिकारियों को आडे हाथों लिया।

उक्त बैठक में अध्यक्ष संजय भूषण पांडेय, उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक, जिला पंचायत सभापति युवराज शरण सिंह, डॉ हरिहर जायसवाल, श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर, श्रीमती अभिलाषा कैलाश नायक, श्रीमती भगवन्तिन कुंजराम पटेल, श्रीमती सुशीला साहू, श्रीमती शिव कुमारी अनिल साहू, श्रीमती सौहद्रा सिदार, श्रीमती लता लक्ष्मे, विनोद भारद्वाज, अरुण गुड्डू यादव सांसद प्रतिनिधि, राधे जायसवाल विधायक प्रतिनिधि के साथ इंद्रजीत बर्मन सीईओ जिला पंचायत, जूली तिर्की उप संचालक, पी एल पैंकरा ई लोक निर्माण विभाग, कश्यप जी ई पीएचई, आशुतोष श्रीवास्तव कृषि विभाग, सुखदेवे जी आदिम जाति कल्याण विभाग सहायक आयुक्त, अमिता गुप्ता जी वन विभाग, खंडेलकर जी आरईएस विभाग, मिंज जी जल संसाधन विभाग, विद्यानंद पटेल खाद्य विभाग, आबकारी विभाग, विद्युत विभाग, रेशम विभाग, स्वास्थ्य विभाग जैसे कई प्रमुख विभाग शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button