सारंगढ़ बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ में अधिकार और विकास की हुंकार: जर्जर सड़कों व लंबित माँगों को लेकर पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय का अनिश्चितकालीन धरना व भूख हड़ताल शुरू

बालपुर बिलाईगढ़ न्यूज/ बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की वर्षों से लंबित समस्याओं और जर्जर सड़कों की बदहाली के खिलाफ पूर्व संसदीय सचिव चंद्रदेव राय के नेतृत्व में आज (17 अगस्त 2026 को ग्राम बालपुर में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल का शंखनाद किया गया है। आमजनता और कार्यकर्ताओं के साथ वे स्वयं मोर्चे पर डट गए हैं।

कलेक्टर को जनहित में अपनी बात रखने के बाद सड़क पर उतरे –
गौरतलब है कि इससे पहले पूर्व संसदीय सचिव ने जिला कलेक्टर से मुलाकात कर जर्जर सड़कों की सुधार व्यवस्था और क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर आम जनता और क्षेत्र वासियों की बात रखी थी। मीडिया और स्थानीय कई जनप्रतिनिधियों द्वारा भी लगातार शासन – प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर अंततः उन्होंने जनहित में यह कड़ा कदम उठाया है।

धरना मंच से चंद्रदेव राय का मुख्य संदेश:-
“यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष या सीमित क्षेत्र की नहीं, बल्कि समूची बिलाईगढ़ विधानसभा के हक़, अधिकार और विकास की लड़ाई है। पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र के साथ लगातार भेदभाव और सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।”

प्रमुख माँगें एवं लंबित विकास कार्य:-
स्वीकृत कार्यों की तत्काल शुरुआत: पूर्ववर्ती सरकार के दौरान स्वीकृत बंदारी (भटगाँव) 132 KV पावर ट्रांसमिशन, जिला सहकारी बैंक, इंग्लिश मीडियम स्कूल भवन, सरसींवा–बालपुर–कोसी र मार्ग के निर्माण कार्य तुरंत शुरू किए जाएँ।

बुनियादी सुविधाओं का विस्तार:- अस्पताल, कॉलेज, सिंचाई, पेयजल, बिजली और बाँध से जुड़े रुके हुए कार्यों को गति दी जाए।

विकास में भेदभाव का अंत: बिलाईगढ़ के वंचितों, अनुसूचित जाति, जनजाति, किसानों, मजदूरों, युवाओं और सर्वहारा समाज को उनका वाजिब हक़ दिलाया जाए।

चंद्रदेव राय ने समस्त क्षेत्रवासियों, युवाओं और आम जनता से अपील की है कि जनहित के इस संघर्ष में बढ़-चढ़कर अपना समर्थन, सहयोग और सहभागिता प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button