सारंगढ़ में बाबा साहब की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गई

जनपद में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा में माला अर्पण कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश एवं सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस सारंगढ़ के द्वारा सारंगढ़ जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में सिंबल ऑफ नॉलेज भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उनकी आदम कद प्रतिमा में पुष्पांजलि देते हुए कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया। कांग्रेसियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके महान योगदान को स्मरण किया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर दीप जलाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।सर्व समाज को संदेश देते हुए कांग्रेसियों ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला। बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए समर्पित कर दिया और उनका जीवन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। बाबा साहब के विचारों को आत्मसात करने की अपील भी की गई।
कार्यक्रम के दौरान जप परिसर “बाबा साहब अमर रहें”, “जब तक सूरज चांद रहेगा, अम्बेडकर जी का नाम रहेगा” जैसे नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि सुरज तिवारी, गणपत जांगड़े, पूर्व जिलाध्यक्ष अरुण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, संजय दुबे जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, गोल्डी नायक जिला कांग्रेस महामंत्री, अजय बंजारे विधायक प्रतिनिधि नगर पालिका, रामनाथ सिदार उपाध्यक्ष नपा, मितेंद्र यादव जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विभाग, राधे जायसवाल, राकेश पटेल, राजकमल अग्रवाल, शाहजहां बेग, इमरान खान, बृजेश मैत्री, विजय सिदार, तरुण सोनी, आदि कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे।




