CHHATTISGARHSARANGARH

अरविंद खटकर ने भाजपा प्रवेश कर कयासों पर लगाया विराम

Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवम संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष किया प्रवेश

सारंगढ़ न्यूज़/ सारगढ़ क्षेत्र के बहुजन समाज पार्टी के बड़े चेहरे एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अरविंद खटकर ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा के बड़े नेताओं के समक्ष भाजपा पार्टी में प्रवेश कर लिया है। बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफे के बाद अरविंद खटकर के राजनीतिक अन्य पार्टी में प्रवेश कि अटकले लगाई जा रही थी। आज उन्होंने भाजपा प्रवेश कर उन अटकलों पर विराम लगा दिया है। राजनीतिक पंडितों की माने तो अरविंद खटकर के भाजपा प्रवेश को लेकर विधानसभा चुनाव में अब नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं कहीं ना कहीं अरविंद काटकर के प्रवेश से सारंगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी मजबूत दिखाई पड़ेगी और निश्चित तौर पर उनके वोट बैंक में इजाफा भी होगा, सारंगढ़ की पूर्व विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर एवम पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में एवम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवम भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के समक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा प्रवेश किया, श्री खटकर इससे पूर्व बहुजन समाज पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी भी रहे है, इनके भाजपा के साथ आने से सारंगढ़ क्षेत्र में भाजपा की पकड़ मजबूत बनेगी! सारंगढ़ क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने इनके भाजपा प्रवेश का स्वागत किया है ! सूत्रों की मानें तो बहुत जल्द सारंगढ़ विधानसभा में पार्टी के बड़े कार्यक्रम के बैनर तले अपने प्रवेश को पार्टी फोरम से जनता तक पहुंचाने की तैयारियां की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button