CHHATTISGARHSARANGARH

कांग्रेस नेता मितेन्द्र यादव बने कांग्रेस पिछड़ा वर्ग सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के नए व प्रथम जिलाध्यक्ष

Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

सारंगढ़ जिले में कांग्रेस की राजनीति का बदलता समीकरण

पूर्व विधायक पदमा मनहर के कट्टर समर्थक जाने जाते हैं “मितेंद्र”

सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ नया जिला बनने के बाद कांग्रेस के अंदर गुटीय राजनीति साफ नजर आ रही है। कॉन्ग्रेस हमेशा की तरह सारंगढ़ में भी कई गुटों में नजर आने लगी है। इसी बीच नए जिले के साथ जहां जिला कांग्रेस के अध्यक्ष की नियुक्ति पर अब तक विराम लगा हुआ है वही संगठन से जुड़े प्रकोष्ठ और विभागों के जिलाध्यक्ष की नियुक्तियां कांग्रेस को थामे हुए हैं।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ नए जिले में कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के पूर्व प्रदेश सचिव नगर कांग्रेस के महामंत्री मितेंद्र यादव कुटेला सारंगढ़ को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। कॉन्ग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव जी एवं प्रदेश प्रभारी सुबोध मंडल जी के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर जी के द्वारा मितेंद्र यादव कुटेला सारंगढ़ को जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। मितेंद्र यादव निरंतर पिछड़ा वर्ग को एकजुट करने के लिए संघर्षरत रहे हैं, इनके नियुक्ति पर विधायकों जनप्रतिनिधियों कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से इन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। मितेंद्र यादव जी ने पिछड़ा वर्ग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए मीडिया को बताया कि संगठन ने मुझे जो जवाबदारी सौंपी है उसे पूर्व की तरफ पूर्ण करूंगा। कांग्रेस संगठन और पिछड़ा वर्ग के मजबूती के लिए हमेशा आवाज बुलंद रखूंगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी शैलजा जी, सह प्रभारी चंदन यादव जी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रभारी मंत्री माननीय प्रेमसाय सिंह टेकाम नगरी प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया, उच्च शिक्षा व खेल मंत्री माननीय उमेश नंदकुमार पटेल, संसदीय सचिव चंद्र देव राय, सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े, रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक, चंद्रपुर विधायक राम कुमार यादव, अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर, पुरुषोत्तम साहू गौ आयोग के सदस्य, शरद यादव कृषक कल्याण परिषद सदस्य, सूरज तिवारी प्रदेश प्रतिनिधि, रायगढ़ के जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरुण मालाकार, अनु जाति के रायगढ़ जिलाध्यक्ष घनश्याम मनहर, खेल प्रकोष्ठ रायगढ़ के जिलाध्यक्ष गोल्डी नायक, किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष दया साहू, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ललित साहू अभिषेक शर्मा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष, सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी संगठन पदाधिकारियों सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

राजनीतिक कयासों की माने तो नया जिला बनने के बाद कांग्रेस की गुटीय राजनीति चर्चाओं में है सबसे ज्यादा एकजुट सारंगढ़ कॉन्ग्रेस पूरी तरह से बटी हुई नजर आ रही है, इसका कारण कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता एक गुट विशेष द्वारा सेप्रेट संगठन चलाए जाने की चर्चा हो रही है, वैसे तो मितेंद्र यादव श्रीमती पदमा घनश्याम मनहर के कट्टर समर्थक जाने जाते हैं लेकिन कांग्रेस के कार्यक्रमों आंदोलनों और संगठन के कार्यों में इनकी उपस्थिति और भागीदारी हमेशा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button