छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

क्या सारंगढ़ जनपद अध्यक्ष को लेकर कांग्रेसी जप सदस्यों के बीच चल रही नाराजगी ?

सारंगढ़ जनपद में कांग्रेसी जनपद सदस्यों की पूरी यात्रा

अध्यक्ष प्रतिनिधि के बाद अब दर्जनों जनपद सदस्य अलग से पहुंचे पुरी

घनघनाता रहा फोन जनपद सदस्यों ने नहीं दी तब्बजो

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ जनपद पंचायत जो हमेशा से चर्चाओं का केंद्र बिंदु रहा है जिसके लेनदेन और कमीशन की चर्चा विधानसभा तक गूंज चुकी है , अब वही कांग्रेसी जनपद सदस्यों के खेमे में अध्यक्ष को लेकर कई प्रकार की चर्चाएं आम हो रही है।

गौरतलब हो की कुछ दिन पहले ही जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि की पूरी यात्रा के बाद एकाएक दर्जनों कांग्रेसी जनपद सदस्य अलग से पुरी यात्रा में निकल गए जहां एक जूटता की कसमे वादे भी हुई और राजनीति के नए पहलुओं पर चर्चा होना भी लाजिमी था वहीं राजनीतिक सूत्रों की माने तो इस दरमियान निरंतर नेताओं के फोन जनपद सदस्यों को जाते रहे मगर जनपद सदस्यों ने कमेटी को कोई तवज्जो तक नहीं दी। इसके पूर्व भी जनपद के प्रशासनिक बैठक में जनपद सदस्यों के इरादे साफ नजर आए थे जहां उन्होंने आय व्यय और खर्च पर सवाल उठाते हुए जनपद सदस्यों की मान सम्मान और अधिकारियों की मनमानी पर बड़ा प्रश्न खड़ा किया था।

राजनीतिक समीकरणों की बात की जाए तो कहीं ना कहीं जनपद अध्यक्ष को लेकर कांग्रेसी जनपद सदस्यों के बीच खींचातानी का माहौल साफ नजर आता है जो चर्चा आम है। ऐसे में दूसरी ओर जनपद अध्यक्ष को लेकर भाजपा के सारे जनपद सदस्य भी नाराज और विरोध में है आने वाले समय में जनपद की राजनीति में नए समीकरणों का बनना बिगड़ना तय माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button