रायगढ़ में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस ने प्रशासन को दी चेतावनी

कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर चौक पहुंचकर किया माल्यार्पण
छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व संसदीय सचिव रहे चंद्रदेव राय गुरु ने रायगढ़ पहुंचकर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर जताया विरोध, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रायगढ़ के अंबेडकर चौक पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और घटना पर प्रतिक्रिया दी। वरिष्ठ नेताओं ने जिला प्रशासन से दोषियों पर तत्काल कठोर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिन के भीतर कार्रवाई नहीं हुई, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
कांग्रेस बोली – संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं
नेताओं ने कहा कि बाबा साहब का अपमान सीधे संविधान का अपमान है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तीन दिन बीतने के बाद भी दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं होना प्रशासन की लापरवाही को दर्शाता है।
विरोध प्रदर्शन में कई कांग्रेस नेता रहे शामिल
इस मौके पर पूर्व विधायक पदमा मनहर, प्रकाश नायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नागेंद्र नेगी, पूर्व महापौर जानकी काटजू, पार्षद सलीम नियरिया, शाखा यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जयसवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान, डॉ. राजू अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, आशीष शर्मा, दीपक मंडल, सूरज तिवारी, परमानंद साहू, सत्य प्रकाश शर्मा, विकास और वसीम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।