CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

शंखनाद रैली के माध्यम से भाजपा ने किया कांग्रेस पर प्रहारहजारों की संख्या में भाजपाई हुए एकजुट

Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज़”

सारंगढ़ न्युज/ कल दिनांक 20 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्थानीय विषयों पर धरना प्रदर्शन एवं शंखनाद रैली आयोजित की गई थी जिसमें भाजपा के सभी सातों मंडलों से हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्तागण शामिल हुए। जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई व्यवसायिक परिसर में भारतीय जनता पार्टी सारंगढ़ के द्वारा विधानसभा स्तरीय शंखनाद रैली का आयोजन किया गया था। उक्त आयोजन जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर महासमुंद क्षेत्र के पुर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता श्री चंदु लाल साहु शामिल हुए। शंखनाद रैली में भाजपा नेताओं ने मंच के माध्यम से स्थानीय विधायक उत्तरी जांगडे पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश पदाधिकारी गण, जिला पदाधिकारीगण और पुर्व विधायक गणों की उपस्थिति रही।

महिला समितियों का नही हो रहा भुगतान- सुभाष जालान
सारंगढ़ जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कांग्रेस सरकार को कटघरे में खडा करते हुए कहा कि इस सरकार से आमजन त्रस्त है। गंगा जल की झुठी कसम खाने वाली यह सरकार ने अपने ही कार्यकाल में प्रारंभ किये जाने वाले योजनाओं के अंर्तगत कार्य करने वाले महिला समितियों को भी नही बख्शा। वर्मी कम्पोस्ट बनाने वाली महिला समितियों की महिलाओं के भुगतान को भी इस सरकार में रोक कर रखा गया है। इस सरकार में विधायकों का पेंशन तो बढा दिया गया लेकिन गरीबों का पेंशन आज भी जस का तस है। प्रदेश में गौमाता के नाम पर गोबर घोटाला किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार के साथ साथ स्थानीय विधायक भी पर जमकर आरोप लगाए।

हास्पिटल और सड़क का अता पता नही- केराबाई मनहर
पुर्व विधायक के द्वारा उत्तरी जांगडे पर आरोपो की बौछार की गई। मंच से उद्बोधन के दौरान पुर्व विधायक केरा बाई मनहर ने उत्तरी जांगड़े को क्षेत्र की निष्क्रिय विधायक करार दिया तथा क्षेत्र में हॉस्पीटल और बदहाल सड़क के विषय में स्थानीय विधायक को घेरा। पुर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान विधायक पुरी तरह से भ्रष्ट्राचार में लिप्त है। धान में भी जमकर भ्रष्ट्राचार की बात पुर्व विधायक केराबाई मनहर के द्वारा कही गई। 2023 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन होने की बात भी पुर्व विधायक ने मंच के माध्यम से कहा।

विधायक के संरक्षण में बिक रहा शराब- कामदा जोल्हे
शंखनाद रैली के दौरान मंचीय उद्बोधन में पुर्व विधायक और भाजपा नेत्री सुश्री कामदा जोल्हे ने वर्तमान विधायक को आड़े हांथो लिया। कामदा जोल्हे ने कहा कि लुट खसोट और भ्रष्ट्राचार का विकास उत्तरी जांगडे ने किया। पटवारी सचिव और सभी इन दिनों भ्रष्ट्राचार में लिप्त हैं। शिक्षा विभाग, राजस्व विभाग सभी में जमकर वसुली की जा रही है। जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है। जानबुझकर विधानसभा क्षेत्र के 42000 किसानों को किसान सम्मान निधि से वंचित किया गया है। विधायक के संरक्षण में गांव गांव में शराब और कच्चा दारू बिक रहा है। राजीव युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं को गलत रास्ते में ले जाया जा रहा है। शिक्षा व्यवस्था पुरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जिला तो बना दिया गया है लेकिन जिले के लायक कोई व्यवस्था नही है। स्थानीय विधायक पुरी तरह से निष्क्रिय है। जिला चिकित्सालय में भी कोई सुविधा नही है। लबरी विधायक के द्वारा केन्द्र सरकार के योजनाओं में भुमिपूजन किया जाता है और फीता काटा जाता है। पुर्व विधायक ने यह भी कहा कि विधायक के संरक्षण में किसानों के नाम पर फर्जी कर्जा चढ़ाया जाता है। इनके अलावा भी पुर्व विधायक के द्वारा कई बातों पर प्रकाश डाला गया।

रमन सरकार ने किया है विकास- शमशेर सिंह
पुर्व विधायक और वरिष्ठ भाजपा नेता ने अपने उद्बोधन में रमन सरकार की तारिफ की और बताया कि कांग्रेस के कार्यकाल में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नही हुआ है। स्थानीय विधायक के निष्क्रियता के बारे में भी पुर्व विधायक के द्वारा कई बातों के माध्यम से जनता को जागरूक किया गया। इसके अलावा खेती किसानी छोडकर कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं किसानों को मंच के माध्यम से धन्यवाद भी पुर्व विधायक के द्वारा ज्ञापित किया गया।,

शराबबंदी के नाम पर किया जनता को गुमराह- चंदु लाल साहु

महासमंुद के पुर्व सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता चंदु लाल साहु जी बतौर मुख्य वक्ता कार्यक्रम में शामिल हुए जहां पर अपने उद्बोधन के दौरान पुर्व सांसद ने स्व. अटल बिहारी जी को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लोग बहुत भोले भाले हैं और इसी कारण से प्रदेश निर्माण की सौगात मिली थी। लेकिन इस प्रदेश में ऐसे ऐसे नेता भी हैं जो गंगाजल की झुठी कसम खाते हैं। शराबबंदी के नाम पर जनता को गुमराह करते हैं। नशामुक्ति के नाम पर धोखा देते हैं। इसी क्रम में पुर्व सांसद से विधायक उत्तरी जांगडे पर जमकर प्रहार किया और कहा कि विधायक के संरक्षण में गांव गांव गली गली में शराब बिक रहा है। दुकानो में शराब के दो दो काउंटर लग रहे हैं। एक काउंटर सरकारी है और दुसरे काउंटर का पैसा सीधे नेताओं के पास जा रहा है। यही कारण है कि दो हजार करोड़ का शराब घोटाला प्रदेश में हुआ। बीते दिनों बरमकेला के बीईओ का मामला जानकारी में आया जहां उत्तरी जांगडे को 5 लाख रूपए दिये जाने की लिखित में शिकायत का मामला संज्ञान में आया। विधायक उत्तरी जांगडे पुरी तरह भ्रष्ट्रचार में डुबी हुई है। गरवा गौठान में पैसा केन्द्र सरकार के द्वारा आने वाले 15 वें वित्त का पैसा है जो ग्राम के विकास में खर्च किया जाता है। मवेशियों का कोई ईलाज नही, खाद्व के नाम पर धोखा। किसानों के साथ धोखा। किसानों के नाम पर जबरन ऋण चढ़ाया गया है। पटवारी से लेकर कलेक्टर तक भ्रष्ट्राचार में डुबे हुए हैं। जल जीवन मिशन में भी व्यापक स्तर पर भ्रष्ट्राचार हो रहा है। पुर्व सांसद ने भाजपा द्वारा जारी पुरे 24 बिंदुओं पर कांग्रेस सरकार को घेरा।

समस्त कार्यकर्ताओं का आभार- मनोज जायसवाल
सारंगढ़ नगर मंडल में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्पुर्ण नगर प्रांगणीय व्यवस्था नगर मंडल की टीम के द्वारा की गई थी। उक्त कार्यक्रम में पुर्व विधायकों, जिलाध्यक्ष और मुख्य वक्ता के अलावा पार्षद मयुरेश केशरवानी और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय जवाहार नायक के द्वारा भी उ्दबोधन दिया गया। मंचीय उद्बोधन के बाद सभी सातों मंडल से आयी हुई भारी संख्या के कार्यकर्ता एवं किसानों के द्वारा शंखनाद रैली के रूप में शहर का भ्रमण कर कलेक्ट्रेड परिसर तक पैदल मार्च किया गया एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन जिला महामंत्री अजय गोपाल के द्वारा किया गयाग। सफल आयोजन पर नगर मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और समस्त मंडलों से आए हुए कार्यकर्ताओं को प्रेस के माध्यम से आभार व्यक्त किया एवं आने वाले दिनों में इसी प्रकार से एकजुटता का परिचय देने की अपील की।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button