शतरंज खेल में फिडे आर्बिटर बनी भावना जायसवाल
![](https://prakharaawaj.com/wp-content/uploads/2022/03/Screenshot_20220312-210109-1.jpg)
“प्रखरआवाज@न्यूज़”
फिडे उपाधि मिलने पर शतरंज संघ ने दी बधाई।
सारंगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ नगर के शतरंज नेशनल मेडलिस्ट भावना जायसवाल को अंतरराष्ट्रीय शतरंज फेडरेशन ने फिडे ऑर्बिटर की उपाधि से नवाजा है। भावना ने 25 से 27 फरवरी 2022 तक कानपुर उत्तरप्रदेश में आयोजित फिडे ऑर्बिटर सेमिनार में ट्रेनिग लिया और फिडे ऑर्बिटर बनने के लिये वहीं पेपेर दिये, 11 मार्च को रिजल्ट आया जिसमें सफलता प्राप्त करते हुये भावना जायसवाल फिडे ऑर्बिटर बनी। छत्तीसगढ़ से कानपुर सेमिनार में कुल पांच फिडे ऑर्बिटर बने जिसमें भावना जायसवाल, महिमा लढ्डा, अनीस अंसारी, आशुतोष साहू और रॉकी देवांगन बने।
![](https://prakharaawaj.com/wp-content/uploads/2022/03/image_editor_output_image-711116168-1647166719634.jpg)
आल इंडिया चेस फेडरेशन की योजना चेस फार एवरीवन जिसका प्रमुख उद्धेश देश के सभी राज्यों के प्रत्येक जिले से आर्बिटर तैयार कर जिला स्तर पर निर्णायकों को लेकर हो रही समस्याओं को दूर कर प्रतियोगिता सुचारू रूप से कम खर्चों में सपन्न कराना हैं। छत्तीसगढ प्रदेश शतरंज संघ के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में हॉल ही कुछ माह पूर्व ही छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आर्बिटर का परिक्षा देकर एक साथ शतरंज के वरिष्ठ राष्ट्रीय निर्णायक तथा राष्ट्रीय निर्णायक 27 लोगों ने व हाल ही में 5 फिड आर्बिटर बनकर सफलता अर्जित किये हैं। जिसमें सारंगढ़ से शतरंज राष्ट्रीय निर्णायक मनोज जायसवाल व भावना जायसवाल वरिष्ठ राष्ट्रीय निर्णायक के साथ अब फिडे आर्बिटर की उपाधि मिली हैं। रायगढ़ जिला शतरंज संघ अध्यक्ष शिवशंकर अग्रवाल, आशोक पटेल, सुनिल अग्रवाल सहित शतरंज संघ परिवार ने बधाई दिया।