CHHATTISGARHNATIONALSARANGARH

सारंगढ़ में लोकसभा स्तरीय इंफ्लुऐंसर मीट सम्पन्न नितीन नबीन और ओपी चौधरी रहे मुख्य अतिथि

Advertisement

“प्रखरआवाज@न्यूज”

सारंगढ़ न्युज/ आज दिनांक 15 जुन दोपहर सारंगढ़ स्थित श्री ओम होटल में भारतीय जनता पार्टी का लोक सभा स्तरीय सोशल मिडिया इन्फ्लुएंेसर मीट का आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी श्रीमान नितीन नबीन मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे वहीं उनके साथ में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत और प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में संभाग के सह प्रभारी एवं पुर्व युवामोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी उपस्थित रहे। इनके साथ सोशल मिडिया प्रदेश संयोजक प्रशांत ठाकुर व जिला प्रभारी निर्मल सिन्हा भी मौजुद रहे। कार्यक्रम के लोकसभा प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने मंचीय उद्बोधन के माध्यम से कार्यक्रम का प्रारंभ किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा के सभी सक्रिय पदाधिकारी, पुर्व विधायक गण व वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इनके अलावा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा समेत समस्त कार्यकर्ताओं की उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर सोशल मिडिया में सक्रिय रहने वाले और केन्द्र की मोदी सरकार के कार्योे की समीक्षा सह समर्थन करने वाले गैरराजनितिक प्रभावशाली चेहरों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मयूरेश केशरवानी से मिली जानकारी के अनुसार उक्त आयोजन में सारंगढ़, बरमकेला, सरिया, रायगढ़, सरिया, पत्थलगांव, घरघोड़ा समेत सम्पुर्ण लोकसभा से चुनिंदा सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर मुख्य श्रोता के तौर पर आए हुए थे। लोकसभा स्तर के उक्त कार्यक्रम में कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी- जिला उपाध्यक्ष कैलाश पण्डा और संयोजक मनोज लहरे ने विशेष मेहनत की। विगत कई दिनों से रायगढ़ के भाजपा नेता एवं सारंगढ़ जिला सोशल मिडिया जिला प्रभारी पवन शर्मा एवं सोशल मिडिया जिला संयोजक शक्ति अग्रवाल समेत भाजपा से वरिष्ठों का मार्गदर्शन लेते हुए सारंगढ़ विधानसभा के आयोजन में सामुहिक रूप से कार्यकर्ताआंे द्वारा काफी मेहनत किया गया। कार्यक्रम के पश््चात सभी आमंत्रित प्रभावशाली व्यक्तित्वों के लिए भोजन का प्रबंध भी किया गया था। कार्यक्रम के दौरान ओपी चौधरी और मुख्य वक्ता नितीन नबीन ने सभा को संबोधित किया।

प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला –
सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर मीट कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। वर्तमान सरकार के प्रत्येक क्षेत्र में माफिया राज होने के विषय में बात कही। ओपी चौधरी ने बताया कि किस प्रकार कांग्रेस के भ्रष्ट्र सरकार में बिना वजह से एफआईआर दर्ज किया जा रहा है। पुरे प्रदेश में जिस प्रकार से तबादला उघोग यह सरकार चला रही है और किस प्रकार से जनता के पैसों का बंदरबाट कर रही है, इन सभी विषयों पर युवाओं के प्रेरणा स़़्त्रोत ओपी चौधरी ने अपनी बात कही। ओपी चौधरी ने दर्जनों जनहित के विषय में बात रखी साथ ही साथ केन्द्र की मोदी सरकार को हटाने के लिए किस तरह से सांप और नेवले सभी एक होकर लड रहे हैं इस बात को भी मंच के माध्यम से युथ आईकॉन ने जनता को बताया।

नितिन नबीन ने केन्द्र सरकार के कार्य गिनवाए –
प्रदेश के सह प्रभारी एवं सोशल मिडिया इंफ्लुएंसर मीट के मुख्य वक्ता नितीन नबीन ने मंचीय उद्बोधन के दौरान केन्द्र की मोदी सरकार के सफलतम कार्यो के बारे में बात कही। मुख्य वक्ता ने बताया कि इस सरकार में सभी केन्द्रीय मंत्री, सेवक के रूप में कार्य करते हैं। मोदी सरकार के दौर में कोरोना जैसी महामारी के दौरान निशुल्क वैक्सीन की सुविधा भी मोदी सरकार के द्वारा प्रदान की गई। कोरोना काल के दौरान गरीबों को चावल भी निशुल्क इस सरकार ने दिया। पीएम को लोग इतना पसंद करते हैं कि उनके एक निवेदन पर पुरा भारत बंद हो जाता है। ऐसा पीएम है जो त्योहारों को भी सेना के जवानों के साथ मनाता है। 9 करोड़ महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ देने वाली यह केन्द्र की मोदी सरकार है। 12 करोड़ शौचायलों के निर्माण होने से महिला उत्पीडन के मामलों में बहुत कमी आई है। आज पुरे भारत वर्ष में 55 हजार डॉक्टर प्रतिवर्ष पढकर निकल रहे हैं। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की दिशा में भी इस सरकार ने हमेशा अपना रूख स्पष्ट रखा। आज राम मंदिर का निर्माण सही मायनों में संकल्प से सिद्धि तक का सफर ही है। इसके अलावा कांग्रेस पर भी नितीन नबीन ने जमकर हल्ला बोला। मुख्य वक्ता ने कांग्रेस के खिलाफ मुखर होते हुए कहा कि 2012-13 का दौर ऐसा भी था कि जवानों के सिर कलम कर दुश्मन देश के सैनिक ले जाते थे लेकिन इस सरकार के द्वारा कोई बयान तक नही आता था। कांग्रेस के दौर में कश्मीर में तिरंगा झंडा लहराना असंभव हुआ करता था। अर्वाड वापसी गैंग भी मोदी सरकार में सक्रिय हुई और वामपंथियों के सोच के अनुसार काम करती दिखती रही। इसके अलावा टुकडे टुकडे गैंग वाले भी एक्टीव रहे हैं जो देश को दो टुकडों में बांटने की बात करते हैं वहीं इन गैंग वालों से जाकर राहुल गांधी मुलाकात करते हैं। शिक्षानिती के संदर्भ में भी मुख्य वक्ता ने कांग्रेस के द्वारा किये गए भेदभाव के बारे में बात की। मुख्य वक्ता ने बताया कि कैसे रानी लक्ष्मीबाई के विषय में इतिहासकार महज 5 लाईन में इनके बलिदान को कमतर बना दिया और कैसे आतताईयों के महिमामंडन में पुरा पुस्तक लिख देते थे। शिक्षा व्यवस्था को गलत तरीके से इस सरकार के द्वारा प्रस्तुत किया गया था। इसके साथ ही नितीन नबीन ने प्रदेश के भुपेश सरकार पर भी हमला बोला। मुख्य वक्ता ने बताया कि केन्द्र ने सभी गरीबों को पुरे देश में पीएम आवास का लाभ दिया लेकिन छत्तीसगढ़ में इस योजना को भुपेश सरकार ने वापस लौटा दिया और तर्क यह दिया कि इस योजना में मुख्यमंत्री का नाम नही है, अर्थात सिर्फ अपना नाम ना होने की वजह से इस सरकार ने प्रदेश के 16 लाख पीएम आवास को वापस लौटा दिया और 16 लाखों को बेखर कर दिया वो 16 लाख हितग्राही अपने हकों से वंचित हैं। मुख्य अतिथ वक्ता के द्वारा और भी कई विषयों पर बात रखी गई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button