सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ शास कॉलेज में छात्र देते रहे परीक्षा और परीक्षाहाल के बाहर बजता रहा प्रशासन का लाउडस्पीकर

आदिम जाति विभाग का आयोजन, शासकीय कॉलेज बना आयोजन स्थल

उच्च शिक्षा के मंदिर का बार-बार हो रहा राजनीति करण,

नियमों को लागू करवाने वालो ने खुद उड़ाई नियमों की धज्जियां

परीक्षा के दरमियान मंच में बैठे रहे जिला प्रशासन के अधिकारी और परीक्षा कक्ष के बाहर बजता रहा लाउडस्पीकर

छात्रों और कई संगठनों ने दर्ज कराई विरोध, होगा बड़ा आंदोलन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में इन दिनों जिला प्रशासन के आयोजन निरंतर विवादों के घेरे में घिरते नजर आ रहे हैं और विवादों के पीछे जिले के तमाम बड़े अधिकारी शायद जानबूझकर सूत्रधार बनते दिख रहे हैं या यह कहे की कानून का डंडा चलाने वाले खुद कानून की धज्जियां उड़ाने में चिन्हांकित हो रहे हैं।

अधिकारी करें तो कोई बात नहीं ना कोई सजा, कोई दूसरा करें तो खैर नहीं,,,,

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में अब प्रशासन के अधिकारी ही उच्च न्यायालय की निर्देशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा पंडित लोचन प्रसाद पांडेय शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज में जनजाति गौरव दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में सांसद विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष जैसे जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया लेकिन मंच पर इनके अलावा भाजपा के नेता भी बैठे रहे हद तो तब हो गई जब जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी मंच के कुर्सियों में बैठे रहे कॉलेज के कमरों के आंगन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहा लाउडस्पीकर बजते रहे और कमरों में बेचारे छात्र परीक्षाएं देते रहे ना तो कॉलेज प्रशासन को होश ना आदिम जाति कल्याण विभाग को और ना ही जिला प्रशासन के आयोजक अधिकारियों को कि आज छात्र – छात्राओं का एग्जाम डेट या परीक्षाएं आयोजित हैं और वह कमरों के अंदर परीक्षाएं दे रहे हैं अपनी कॉपियां लिख रहे है धन्य है जिले के अधिकारी और कार्यक्रमों के आयोजक। खैर यह पहली मर्तबा नहीं है ऐसी कई घटनाएं सारंगढ़ शासकीय कॉलेज के वर्तमान अधिकारियों के नाम दर्ज हो चुकी हैं जहां पूर्व में वार्षिकोत्सव के कार्यक्रम के बाद उसी मंच उसी परिसर में आरएसएस संगठन का कार्यक्रम आयोजित होता है वैसे भी नवीन जिला में अधिकारियों के पदभार संभालते ही अब सरकारी आयोजनों के बीच में भाजपा संगठनों के कार्यक्रमो का मंच साझा होना आम बात बनकर रह गई है।

जिला प्रशासन और बीजेपी संगठन जनता की नजर में साथ चल रहा है जिस बात को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पत्रकारों ने जिला कलेक्टर को अवगत भी कराया है मगर क्या करें?

हाई कोर्ट के निर्देशों का अधिकारियों ने किया खुला उल्लंघन – प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी भी शासकीय या अर्ध शासकीय संस्थाओं में किसी भी प्रकार की आयोजित परीक्षा के दरमियान उस जगह या फिर उससे 100 मीटर दूर ध्वनि विस्तारक यंत्रों लाउडस्पीकर इत्यादि का बजाना कानूनी अपराध है यहां तक की अन्यत्र जगह में भी लाउडस्पीकर और ध्वनि विस्तार के यंत्रों का उपयोग करने हेतु अनुमति ली जाती है और जिस कॉलेज परिसर के अंदर जिस कमरे में बच्चे परीक्षा दे रहे हैं इस कमरे के बाहर जोरो सोरों से लाउडस्पीकर का बजाना गानों का चलना सांस्कृतिक कार्यक्रम का होना भाषण बाजी होना एक बड़ा कानूनी अपराध है। कानून की रक्षा करने वाले ही कहीं ना कहीं कानून की धज्जियां उड़ाते दिखे है।

जनप्रतिनिधियों ने जताया विरोध – उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित जनप्रतिनिधि कांग्रेस के नेता जिला पंचायत के सदस्य विनोद भारद्वाज छात्र तरुनाई अभिषेक शर्मा और मीडिया के कुछ साथियों ने प्राचार्य लोकेश्वर पटेल को विरोध दर्ज करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई और शिकायत दर्ज करते हुए कहा की या तो कार्यक्रम परीक्षा के बात करना था या परीक्षा को कार्यक्रम के पहले या बाद में आयोजित करना था। आयोजकों को या तो आपको जानकारी देनी थी की महाविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं या फिर जानबूझकर परीक्षाओं को नजर अंदाज करते हुए इस तरह का कृत्य को अंजाम दिया गया है क्योंकि इसके पूर्व भी आपके द्वारा इस तरह की गैर जिम्मेदाराना हरकत की जा चुकी है आपके प्रभारी प्राचार्य का पद संभालते ही सारंगढ़ महाविद्यालय को राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया है। एक पार्टी विशेष के नेताओं से आपका पारिवारिक नजदीकी संबंधों को आप सारंगढ़ महाविद्यालय में राजनीतिक मंच परोस रहे हैं जिसका सारंगढ़ वासी खुले आम विरोध करते हैं। उक्त गंभीर विषय को लेकर कई छात्र संगठन सामाजिक संगठन और मीडिया भी अब बड़े आंदोलन की राह पर अग्रसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button