छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

और जनता कह रही एक ही तो दिल है साहब कितने बार जीतोगे ,,,,,,,,

सारंगढ़ को सुंदर और स्वच्छ रखने की दिशा में यात्री प्रतीक्षालय के दीवारों में लगा विशाल एलईडी स्क्रीन

कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे की एक और सराहनीय पहल

नवीन जिले को संवारने और प्रशासनिक कार्यों में कसावट के चर्चे

सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ जिला मुख्यालय की फिजा में सारंगढ़ के मुख्य सड़कों और भारत माता हृदय स्थल जैसे चौक- चौराहे में आम हो या खास हर नागरिक और राहगीर जिला कलेक्टर डॉक्टर संजय कन्नौजे जी के कार्यों की सराहना करते नहीं थक रहा है।

सारंगढ़ के युवा तो कहते नहीं थक रहे की एक ही तो दिल है साहब कितने बार जीतोगे,,,,

डॉ संजय कन्नौजे ने जिस प्रकार से जिले को सही मायनों में सवारने की दिशा में जो उल्लेखनीय पहल की और पहल के साथ – साथ उसे समय से पूर्व पूर्ण करने के लिए जो ताकत झोंकी है, उसे सारंगढ़ और पूरे जिले वासी चिरकाल तक याद रखेंगे। जिला कलेक्टर की इस पहल का कहीं ना कहीं शासन प्रशासन की छवि को भी जनता सराह रही है।

विकास की गति को छत्तीसगढ़ में देखनी हो तो आप सारंगढ़ जिले को देख सकते है। अब मुख्य मार्गों और सड़कों के बाद शहर के अंदर सुगम व्यवस्था बनाने की कवादत जारी है। सारंगढ़ बस स्टैंड परिसर में नवीन यात्री प्रतीक्षालय की भेंट के बाद अब प्रतीक्षालय के दीवारों में विशाल काय हाईटेक एलईडी स्क्रीन आमजन के लिए दर्शनीय बन गया है। जहां कभी कूड़ा करकट और गंदगी फैली रहती थी वहां स्वच्छता के साथ एलईडी स्क्रीन आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। जिसमें हमर सारंगढ़ का स्लोगन सद्भावना का प्रतीकात्मक स्वरूप सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। निरंतर एक के बाद एक सारंगढ़ के नव जिले को सवारने की दिशा में जो कदम जिला कलेक्टर ने उठाया है लोग उनकी सराहना करते नहीं थक रहे है। जिले की तस्वीर सुधारने के साथ ही जिला प्रशासन के सभी विभागों में प्रशासनिक कसावट और निरंतरता भरे कार्य आम जनता के लिए प्रतिषाद बन चुके है। लोगों को सुनना समस्याओं को जानना और उस स्थल तक पहुंचकर तत्परता से निराकरण करने की छवि जिला कलेक्टर के कार्यों की पारदर्शिता और सटीक कार्य शैली को साफ बयां करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button