CHHATTISGARH

अवैध धान परिवहन और भंडारण पर प्रशासन सख्त,

MCB में पकड़ा 80 बोरी अवैध धान, थाना बैकुंठपुर को सौंपा

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अवैध धान के परिवहन और भंडारण पर रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को ग्राम पंचायत चिल्का के आश्रित ग्राम रोबो में प्रशासनिक टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान राजकुमार को बिना नंबर वाले ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई गोपनीय सूचना के आधार पर की गई। मौके पर टीम ने छानबीन कर अवैध रूप से भंडारित धान को जब्त कर लिया। जब्त धान को कानूनी प्रक्रिया के तहत थाना बैकुंठपुर को सुपुर्द किया गया है।

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती

प्रशासन का कहना है कि जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया पारदर्शिता से की जा रही है। अवैध रूप से धान का भंडारण और परिवहन न केवल सरकारी योजनाओं को प्रभावित करता है, बल्कि किसानों के हितों पर भी चोट पहुंचाता है।

किसानों से जानकारी देने की अपील

प्रशासन ने आम जनता और किसानों से अपील की है कि वे अवैध धान भण्डारण, परिवहन आदि गतिविधियों की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। ऐसा करने से सरकारी योजनाओं को सफल बनाने में सहयोग मिलेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक, राजस्व निरीक्षक एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button