छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने ली खनिज विभाग की समीक्षा बैठक

कलेक्टर ने संयुक्त टीम को लीज धारकों का खदान जॉच करने के निर्देश दिए

समस्त निर्माण विभाग और एजेंसी को रायल्टी चुकाने और रायल्टी जमा होने के बाद ही ठेकेदारों के बिल भुगतान के निर्देश

अनुपस्थित पट्टेदारों को कलेक्टर ने कारण बताओ पत्र जारी

कलेक्टर ने रेत घाटों में हो रहे अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण को रोक लगाने के दिए आदेश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 मार्च 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष सारंगढ़ में खनिज विभाग के कार्यों का समीक्षा किया। बैठक में जिले के स्वीकृत खदान के प्रमुख पट्टेधारी अधिमानी बोलीदार, रेत एवं निर्माण विभाग और एजेंसी के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में अनुपस्थित पट्टेदारों को कलेक्टर ने कारण बताओ पत्र जारी किये जाने निर्देशित किया। साथ ही राजस्व एवं खनिज की संयुक्त टीम को लीज धारकों का खदान जॉच करने निर्देशित किया।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने जिले में स्वीकृत गौण खनिज चूना पत्थर, डोलोमाईट के उत्खनी पट्टेधारियों को स्वीकृत पर्यावरण सम्मति एवं अनुमोदित माईनिंग प्लान के मात्रा अनुसार, जो भी कम हो का रायल्टी 07 दिवस के भीतर शत प्रतिशत जमा करने एवं अग्रिम लक्ष्य की पूर्ति हेतु अग्रिम रायल्टी जमा किया जाने निर्देशित किया। उन्होंने जिले के स्वीकृत नवीन रेत घाटों को शीघ्र प्रारंभ करने पर्यावरण स्वीकृति एवं कार्यालयीन कार्यो को पूर्ण कराने निर्देशित करते हुए रेत घाटों में हो रहे अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण को रोक लगाने आदेशित किया।

कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने टिमरलगा एवं गुड़ेली क्षेत्र में स्थापित क्रेशरों क्षेत्रों जैसे जिले के स्वीकृत भण्डारण, क्रशरों को बड़े प्लांट के तर्ज पर बाउण्ड्रीवाल कराने और पौधा रोपण करने निर्देशित किया, जिससे क्रेशर से उड़ने वाले धूल कम हो सके। जिले के समस्त निर्माण, विभाग और एजेंसी जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपादित, प्रगतिरत सभी शासकीय निर्माण कार्यों में उपयोग किए खनिज की मात्रा एवं ठेकेदारों के द्वारा चल देयकों से काटकर रखी गई खनिज देय राशि 31 मार्च 2026 के पूर्व जमा कराने के लिए कलेक्टर ने सभी निर्माण अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही समस्त विभागों को रायल्टी चुकाने के निर्देश दिए और रायल्टी जमा होने के बाद ही ठेकेदारों को अंतिम भुगतान किये जाने निर्देशित किया।

बैठक में जानकारी दी गई कि, वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले हेतु खनिज राजस्व से कुल 3550 लाख का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्राप्त लक्ष्य के विरूध्द अब तक लगभग राशि 2300 लाख ही राजस्व वसूली हो पाया है, जो निर्धारित लक्ष्य का केवल 64.78 प्रतिशत है। जिले के स्वीकृत गौण खनिज चूनापत्थर, डोलोमाईट के खदानों जिनकी पर्यावरण सहमति एवं अनुमोदित माईनिंग प्लान के मात्रा अनुसार जो भी कम हो, में मात्रा निकासी हेतु शेष है।

उल्लेखनीय है कि, सचिव खनिज साधन विभाग ने विगत सप्ताह में वीसी बैठक लेकर वित्तीय वर्ष 2025-26 में निर्धारित राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति, रेत खदानों में हो रहे अवैध उत्खनन और निर्माण विभाग, एजेंसी द्वारा शासकीय निर्माण कार्यों में उपयोग किए जा रहे खनिज की मात्रा एवं ठेकेदारों के चल देयकों से काटकर रखी गई खनिज की देय राशि जमा कराने संबंधी निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button