जनहित सर्वोपरि – चूना पत्थर खदान के खिलाफ जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से की मुलाकात

जनहित में सार्थक पहल करने जिला कलेक्टर का आश्वासन
सारंगढ़ बिलाईगढ़ न्यूज़/ सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के मुख्यालय सारंगढ़ के नगर पालिका क्षेत्र और ग्रामीण कई पंचायत में चूना पत्थर खदान खोले जाने के विरोध में जहां सैकड़ो ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर पहुंचकर शांतिपूर्ण ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा वही आज जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन जी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल ने सीधे कलेक्टर से मुलाकात की और जनहित तथा पर्यावरण हित को ध्यान में रखते हुए खदान खोले जाने के विरोध में एक सार्थक तार्किक चर्चा की। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त विषय में सार्थक पहल करने की बात कही।

क्षेत्र में प्रस्तावित नई चूना पत्थर खदान (Limestone Mine) को लेकर विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर से मुलाकात की। कांग्रेस नेताओं ने खदान खुलने से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान और स्थानीय ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
मुलाकात के दौरान कलेक्टर और कांग्रेस प्रतिनिधियों के बीच सार्थक चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि खदान खुलने से न केवल कृषि भूमि प्रभावित होगी, बल्कि क्षेत्र के जल स्तर पर भी बुरा असर पड़ेगा। जिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्थानीय निवासियों के हितों की रक्षा के लिए पर्यावरण और प्रदूषण संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए साथ ही खदान आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल किया और विस्तृत चर्चा की, जिला कलेक्टर ने प्रतिनिधि मंडल की बातों को गंभीरता से सुना और नियमानुसार उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
गौरतलब हो की सारंगढ़ शहर के लगे क्षेत्रों में चूना पत्थर खदान खुलने के बाद ग्रामीणों के साथ शहर की जनता को भी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पर्यावरण सुरक्षा के साथ आवागमन व्यवस्था और अन्य मूलभूत स्वास्थ्य समस्याएं निरंतर उत्पन्न होती रहेंगे कहीं ना कहीं इसका प्रभाव एक सुंदर और नए जिला मुख्यालय में निरंतर देखने को मिलेगा। उक्त कई विषयों को लेकर आम जनता के साथ जिला कांग्रेस की जनहित में पहल करते हुए विषयों को कलेक्टर के समक्ष रखा। उक्त अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि सुरज तिवारी, घनश्याम मनहर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, गोल्डी नायक जिला संगठन महामंत्री, विनोद भारद्वाज जिला पंचायत सदस्य, डॉ दिलीप अनंत जिला महामंत्री, दारा सिंह जांगड़े, नगर अध्यक्ष रामनाथ सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश पटेल, रमेश खुटे मंडल अध्यक्ष, डेढ़राज चंद्र, कृष्णा साहू, कमल, राम सिंह, राजेंद्र वारे यूकां अध्यक्ष, सिद्धू खूंटे, तारकेश्वर टांडेल आदि प्रबुद्ध जन शामिल रहे।




