छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला पंचायत सीईओ बर्मन ने की बरमकेला क्षेत्र के पंचायत कार्यों की समीक्षा

आवास व वीबी जीरामजी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 4 फरवरी 2026/ जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन की अध्यक्षता में जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी (आरईएस) एवं कार्यक्रम अधिकारी की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर तकनीकी सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र भी शामिल हुए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन आवासों का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। साथ ही जिन हितग्राहियों को द्वितीय किस्त प्राप्त हो चुकी है, उनके आवासों को 15 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने और समय-सीमा का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया गया।

वीबी जीरामजी (मनरेगा) योजना के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कार्य की मांग के अनुसार जल संरक्षण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत आजीविका डबरी निर्माण, श्रमदान के माध्यम से सोख पिट निर्माण एवं सभी श्रमिकों की ई केवायसी शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके अतिरिक्त विधायक मद, सांसद मद एवं प्राधिकरण से स्वीकृत निर्माण कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी बैठक में दिए गए। समीक्षा बैठक का उद्देश्य शासन की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करना और विकास कार्यों में गति लाना रहा।

ई-केवाईसी में लापरवाही पर सख्ती, 10 पंचायत को नोटिस जारी

समीक्षा बैठक में जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन ने महात्मा गांधी वीबी जीरामजी योजना अंतर्गत ई-केवाईसी में कम प्रगति पाए जाने पर 10 ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायक क़ो कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button