छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

डोंगरीपाली क्षेत्र में सेमल पेड़ों की अवैध कटाई वन, राजस्व विभाग मौन।

सारंगढ़/ सारंगढ बिलाईगढ़ जिले के डोंगरीपाली क्षेत्र में सेमल पेड़ की धड़ल्ले से अवैध कटाई चल रही।क्षेत्र के ग्राम डोंगरीपाली, कोकबहाल, कदलिसरार,लेन्द्ररजोरी,गिन्डोला, जामदलखा, जीरापाली, पतेरापाली,अमापाली ,जोगनीपाली,कालाखुटा,झाल,लीमपाली बनवासपाली एवं कई गांवों में सेमल पेड़ की अवैध रूप से कटाई कर भंडारण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीणों और सूत्रों के अनुसार, सैकड़ों ट्रैक्टर लकड़ी काटकर कंम्पनी में लंबे समय से भेजा जा रही है, लेकिन जिम्मेदार विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह अवैध कारोबार बिना विभागीय मिलीभगत के संभव नहीं है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, दिन-रात ट्रैक्टरों से लकड़ी का परिवहन किया जा रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारियों की ओर से आंख मूंदे रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे न केवल शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है, बल्कि पर्यावरण संतुलन पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और क्या अवैध कटाई में संलिप्त लोगों पर प्रभावी कार्रवाई हो पाती है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button