थाना बिलाईगढ पुलिस की बडी कार्यवाही,24 घंटे के अंदर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

◆ चोरी गये सोने, चांदी के जेवरात नगदी रकम की शत प्रतिशत बरामदगी
◆ टेंट मे काम करने वाला कर्मचारी निकला शातिर चोर
◆ चांदी के जेवरात- कुल 800 ग्राम कीमती 179500
◆ सोने के जेवरात- कुल 06 तोला 02 ग्राम कीमती 559000/-रूपये
◆ नगदी रकम- 3000 रूपये
◆ घटना में इस्ते माल – स्प्लेण्डर मोटर सायकल कीमती करीब 30000/-
◆ कुल कीमती 7,71,000/- रूपये
◆ नाम आरोपी – कौशिक प्रधान पिता घनश्या-म प्रधान उम्र 19 वर्ष साकिन अमलीडीह थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार
भांटापारा छ0ग0
प्रार्थी रामलाल साहू पिता बनियाराम साहू उम्र 58 साल साकिन नगर पंचायत पवनी थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ द्वारा दिनांक 2.02.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया दिनांक 11.02.2026 के समय करीबन 02:00-02:30 बजे मै अपने परिवार के साथ घर को ताला लगाकर गाडी (कार) खरीदने कसडोल गया था कि रात्रि करीबन 10:00-10:30 बजे पवनी आये, घर का ताला टुटा हुआ था, आलमारी में बैग अंदर रखे हुए सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम कुल किमती 7,41,500/- रूपये व मेरा आधार कार्ड को कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर थाना बिलाईगढ में अप.क्रं.- 30/2026 331(4), 305 BNS अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान शादी मे आये हुये, टेन्ट वाले, कैटरिंग वाले ,कैमरा वाले आये थे, जिन्हे बारी-बारी से पूछताछ करने पर एक ब्यक्ति जिसका नाम कौशिक प्रधान था वह पुलिस की पूछताछ में हडबडाने लगा और उल्टाप सीधा जवाब देने लगा,तब डॉग के द्वारा संदिग्ध के आस पास बार – बार चक्कर लगाने सेकौशिक प्रधान को हिकमतमली से पूछताछ करने पर चोरी करना स्वीकार किया, आरोपी द्वारा पेश द्वारा पेश करने सोने के जेवरात 6 तोला 2 ग्राम कीमती 559000/- रू चांदी के जेवरात कीमती 179000/-रूपये, नगदी रकम 3000/- कुल कीमती 741000/- रूपये एवं घटना मे इस्तेमाल किये गये मो0सा0 CG 22 W 3226 को आरोपी कौशिक प्रधान से जप्त किया गया है। एंव आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।
उक्त मामले के आरोपी को धरपकड एवं विवेचना कार्यवाही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के दिशा निर्देश में अति.पुलिस अधीक्षक महोदया निमिषा पांडेय, एसडीओपी श्री विजय ठाकुर बिलाईगढ के मार्गदर्शन में थाना बिलाईगढ से विवेचक सउनि प्रकाश रजक, हमराह स्टासफ प्र0आर0 नरेन्द्र साव, आरक्षक मुनी अनंत, राजेश सायतोडे, भुनेश्वजर चंद्रा, चंद्रमणी साहू, अर्जुन सिंह, राजेन्द्र बघेल तथा सायबर प्रभारी सउनि रामकुमार मानिकपुरी, दीपक मैत्री एवं डॉग हैंडलर बहादुर थापा का विशेष योगदान रहा।




